चर्चित अन्तर्राष्ट्रीय खोजी लेखक युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ देवांगन उर्फ मुस्कुराता बस्तर की खोजी यात्रा वृतांत में पढ़िये आज- टेमरूगांव बारदा नदी की हंसीन वादियों में पर्यटकों का बाट जोहता ‘जमिया’

486

*खूबसूरत जमिया की वादियों में सुकून भरा मन,,,*
कोंडागांव जिला मुख्यालय से 35 किमी कोंडागांव से नारायणपुर मार्ग पर भाटपाल(नारायणपुर) फिर वहां से भाटपाल-बयानार मार्ग पर ग्राम पंचायत टेमरूगांव बसा हुआ है। ग्राम पंचायत टेमरूगांव के ग्राम टेमरूगांव मुख्य मार्ग से पूर्व की ओर दो किमी चलते हैं तभी हमें बारदा नदी पर हमें सुरम्य वादियों जिसमें दूर पहाड़ियां,नदी,पत्थरों व झाड़ियों,रेतीले मैदाननुमा टीले, कल-कल छल-छल बहती नदी के दर्शन हो जाते हैं। इस नदी में मछुआरे भी दिख जाते हैं। गांव के लोग नाव एवं मछली पकड़ने की जाल,गरी खेलते नजर आते हैं। इलाका बेहद खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। जहां आप जाकर कभी भी नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं।

*खूबसूरत जमिया है खास,,,,,*
गांव के कुछ बच्चे जो वहां पर छुट्टी के दिन नजारे को निहार रहे थे और हमारे साथ गये ग्राम चलका के पटेल श्री गिंजरू राम नेताम बताते हैं कि यह इलाका इससे भी बेहद खूबसूरत नजारों से भरा हुआ था अब नदी की मोड़ और पानी की धार ने खूबसूरती को कुछ कम कर दिया है। इस स्थान को आसपास के लोग जमिया के नाम से जानते पहचानते हैं। आसपास के गांव के लोग और स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने भी आते हैं। यह स्थल पिकनिक और सैर सपाटे की दृष्टि से बहुत ही निराला और प्रकृति की गोद में बसा सुकून देने वाला स्थल है। जहां जाने के बाद ही स्थल की खूबसूरती और मन की लौकिकता को थाह लिया जा सकता है। शब्दों में बयां करना महसूस करना कुछ कमतर ही हो सकता है। यदि आप इस साल नववर्ष में पिकनिक जाने की सोंच रहे हैं। और आपको गांव भी घूमने के साथ वादियों, रेतीले मैदानों में समुद्री तट की तरह का आनंद लेना है तो एक बार आकर जरूर देखिए। आपको आनंद आ जाएगा।

*गांव की ठेठ लोक संस्कृति के साथ ही लोकगीत लोकनृत्य का भी लुफ्त उठा सकते हैं।*खास बात यह भी है कि यहां गांव में आपको विभिन्न लोक संस्कृति और लोक जन जीवन से जुड़े गीत,नृत्य और मांदर की थाप पर थिरकते आदिवासी नृत्य और गांव की ठेठ जीवन शैली के भी दर्शन होंगे।

*कैसे पहुँचें हम खूबसूरत जमिया में*
कोंडागांव शहर से किसी भी प्रकार के सड़क वाहन से आप सीधे नारायणपुर मार्ग पर छेरीबेड़ा एजुकेशन हब को पार करते हुए भाटपाल पुलिस कैम्प तक पहुंचिये। फिर दक्षिण की ओर आप सीधे 7 किमी बयानार रोड पर जैसे ही ग्राम चलका का हाई स्कूल और साप्ताहिक बाजार स्थल पहुंचते हैं। पूर्व की और एक गांव वाला किराने की दुकान से टेमरूगांव के लेम्पस तक मिट्टी मुरम सड़क में जाते हैं। फिर वहां पर बाहन पार्किंग करके हम पैदल 200 मीटर की दूरी पर बारदा नदी के इस स्थल जमिया तक पहुँच जाते हैं। यह बेहद खूबसूरत नजारों से भरा हुआ स्थल है।

फिर कभी जमिया की खास बातों को आपके समक्ष लेकर आयेंगे। फिर इस कहानी को यहीं विराम दे रहे हैं। तब तक के लिए,,,,, जय हिंद।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here