the pride of Nation…दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ आकोंकागुआ को फतह करेंगे चित्रसेन साहू…बनाएंगे विश्व रिकार्ड …पूरे देश को चित्रसेन के ऊपर गर्व है

492

कमलेश यादव:चेहरे में उम्मीद की चमक आंखों में चश्मा और दो प्रोस्थेटिक लेग यह सुनकर जेहन में एक तस्वीर उभरकर सामने आती है वे है छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू जिन्होंने कभी हारना नही सीखा,उन्होंने कभी हालात से समझौता नही किया।उनका काम और जज्बा हमें हर हाल में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता हैं।नियति ने कई बार परीक्षा लेनी चाही लेकिन वो नियति के लिए खुद सवाल बन गए।दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ आकोंकागुआ यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है।चित्रसेन साहू अकोंकागुआ पर तिरंगा फहराएंगे और प्रोस्थेटिक लेग के सहारे इस पर्वतमाला को फतह करने वाले पहले व्यक्ति बन जाएंगे।पूरे देश को चित्रसेन के ऊपर गर्व है।

गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भी चित्रसेन के हौसले को सलाम किया है।चित्रसेन साहू के मिशन के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हुई है।वह दिन दूर नही जब तीन रंगों का तिरंगा शान के साथ उस पर्वतमाला की शोभा बढ़ाएगा।छत्तीसगढ़ की माटी में पले बढ़े चित्रसेन साहू करोड़ो भारतीयों के प्रेणास्रोत हैं।

पर्वत श्रृंखला – एंडीज
ऊंचाई 6962 M( 22841 Ft)
महाद्वीप दक्षिण अमेरिका
देश अर्जेंटीना
मिशन – Mission Inclusion
प्रारम्भ 01 January 2022
अनुमानित सम्मिट 20 January 2022

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here