सर्दियों के मौसम को आहार की दृष्टि से काफी समृद्ध माना जाता है…इस मौसम में मिलने वाले कई फलों को अध्ययनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए-सी से भरपूर पाया गया है

310

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिससे आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। इसके लिए मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। हर मौसम में कुछ खास फल-सब्जियां होती हैं जिनके सेवन से विटामिन्स-खनिज और अन्य जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। सर्दियों के मौसम में भी ऐसे कई फल आसानी से उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करके सेहत को ठीक रखने में मदद मिल सकती है।

सर्दियों के मौसम को आहार की दृष्टि से काफी समृद्ध माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाले कई फलों को अध्ययनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए-सी से भरपूर पाया गया है। आंखों को स्वस्थ रखने से लेकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और पाचन को ठीक रखने में इनके सेवन से लाभ मिल सकता है।आइए ऐसे ही फलों-सब्जियों और इनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

गाजर से आंंखों को लाभ
सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करना शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें विटामिन-ए और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। गाजर में मौजूद फाइबर, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में भी सहायक है। विटामिन-ए को आंखों की रोशनी को बेहतर रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। गाजर में कैल्शियम और विटामिन-के भी होता है, ये दोनों ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।

संतरे से सेहत को मिलता है लाभ
संतरे, सर्दियों के मौसम के बहुत पसंदीदा फलों में से एक हैं। ये कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम आदि से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होने के साथ किडनी की पथरी को रोकने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में इस फल को काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरे में मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी को बूस्ट करके कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है।

आंवला के विटामिन्स और पोषक तत्व
आंवला, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने वाले सबसे लाभकारी फलों में से एक है। आंवला जूस विटामिन-सी का एक बड़ा स्रोत है, जो पानी में घुलनशील विटामिन है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। बालों-आंखों के लिए फायदेमंद आंवला, लिवर की सेहत को ठीक रखने के साथ स्वस्थ पाचन में भी फायदेमंद है। आंवले के जूस का नियमित सेवन करें, ये शरीर के लिए विटामिन-सी और फाइबर की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में आपके लिए मददगार है।

अंगूर खाने के फायदे
अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फल, विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। अंगूर आपकी विटामिन-सी की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में सहायक है। अंगूर के सेवन को उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने 6 सप्ताह तक रोजाना अंगूर खाया, उनमें रक्तचाप की समस्या का जोखिम कम पाया गया।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here