नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव की बयार…जल जंगल जमीन के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले युवा साहित्यकार विश्वनाथ देवांगन “मुस्कुराता बस्तर” राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजे जाएंगे

502

कारवी यादव: छत्तीसगढ़ बस्तर के कोंडागांव से बहुमुखी प्रतिभा के धनी अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी कलम की धमक से पहचाने जाने वाले युवा साहित्यकार विश्वनाथ देवांगन”मुस्कुराता बस्तर” को साहित्य,शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए भव्या फाउंडेशन जयपुर राजस्थान के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन-2022 में विशिष्ट गणमान्य व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति में “राष्ट्र गौरव अवार्ड-2022” से सम्मानित होंगे। इस अवार्ड के लिए चयन होना निश्चित ही बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष का विषय है। युवा साहित्यकार विश्वनाथ देवांगन की रचनाएं प्रकृति और पर्यावरण के बेहद करीब हैं। वे हमेशा से ही जल,जंगल,जमीन,जनजातीय समाज, बस्तर की रीतिरिवाज,लोक मान्यताएँ और किवदंतियों पर शोधरत होने साथ ही बस्तर के समसामयिक विषयों मे कलम चलाते रहे हैं और बस्तर की आवाज को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर मुखरता से उठाते आ रहे हैं। आधुनिकरण और विज्ञान के विकास के साथ मनुष्य और प्रकृति के रिश्तों में उलटफेर शुरू हुआ है। विकास के नाम पर वन पर्वत के दोहन का दर्द अपनी रचनाओं के माध्यम से उजागर करते हैं। विगत वर्षों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों में सम्मानित हो चुके हैं। बेबाक समसामयिक और खोजी लेखन के लिए इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। कई शोधपत्र अन्तराष्ट्रीय जर्नलों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी के लोक कलाकार होने के साथ ही एक एंकर भी हैं। सकारात्मक सोच प्रबंधन एवं बौद्धिक उर्जा वक्तव्य के लिए भी युवाओं में खासा लोकप्रिय हो चुके हैं। बस्तर में कलम की धमक और बदलाव की बयार के जीवट स्तंभों में इस युवा क्रान्तिकारी साहित्यकार का नाम हमेशा अंकित रहेगा। साथ ही अच्छी बात यह है कि बस्तर से कई क्षेत्रों में युवा आगे आकर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवार्ड के लिए नामांकित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बस्तर से खासा लगाव रखने वाले इस युवा साहित्यकार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान की घोषणा से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल हैं।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here