हर हाथ को हुनरमंद बनाने वाली मातृशक्ति श्रीमती रचना शर्मा…उनके प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि अगर महिला ठान ले तो वह न केवल अपना जीवन बदल सकती है बल्कि समाज में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है

330

कमलेश यादव: किसी ने कहा है कि अगर किसी की मदद करनी है तो उसके हाथों को हुनरमंद बनाओ। आज नवरात्रि के दूसरे दिन हम बात कर रहे हैं रुचि महिला मंडल की प्रेरणादायी शख्सियत और मातृशक्ति श्रीमती रचना शर्मा की, जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उन्हें आत्मसम्मान और सशक्तीकरण की ओर अग्रसर कर रही हैं। बैग निर्माण के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को रोजगार का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराया है, जिससे न केवल वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

सपने को साकार करने की पहल
श्रीमती रचना शर्मा ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने देखा कि कई महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और हुनर ​​होने के बावजूद उनके टैलेंट ​​का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने महिलाओं को बैग बनाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया।अंततः उनकी मेहनत रंग लाई, यहां बने बैगों का बहुत बड़ा बाजार बन गया है और न केवल प्रदेश में बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भी अच्छी मांग है।

श्रीमती रचना शर्मा न केवल एक बेहतरीन प्रशिक्षक हैं, बल्कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी हैं। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में महिलाएं न केवल अपना व्यवसाय बढ़ा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की राह पर ले जा रही हैं।

गौरतलब है कि, रुचि महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं को एक स्थायी रोज़गार भी मिल रहा है। हजारों महिलाएं यहां से प्रशिक्षित होकर अपने परिवार को संबल प्रदान कर रही हैं।इससे सभी का आत्मविश्वास भी बढ़ा है और समाज में एक अलग पहचान भी बनी है।

महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों का ख्याल रख रही हैं। यह बदलाव सिर्फ़ आर्थिक ही नहीं, मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी है। श्रीमती रचना शर्मा ने संकल्प लिया है कि हर हाथ को काम देकर वे सभी को सुखद भविष्य की ओर ले जाएंगी।

श्रीमती रचना शर्मा की जिंदगी काफी प्रेरणादायक है और उन महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहती हैं। उनके प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि अगर महिला ठान ले तो वह न केवल अपना जीवन बदल सकती है बल्कि समाज में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here