विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप 2022 तक के लिए टली…आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है…

430

कोविड-19 महामारी के कारण विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को 2022 तक के लिए टाल दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में अमेरिका के यांकटन में होने वाला था। आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

अमेरिका में होने वाले विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में अमेरिका के यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है।

विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया।

यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, ‘हमें अफसोस है कि फील्ड चैंपियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा लेकिन यह फैसला मौजूदा माहौल को देखते हुए किया गया है।’

Live Cricket Live Share Market