शख्सियत…अपने विचारों और कार्यों में दृढ़ निश्चय वाले ताम्रध्वज साहू जी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं…सरपंच से लेकर मंत्री तक उन्होंने जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया हैं…आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

507

कमलेश यादव : छत्तीसगढ़ की धरती पर अनेक ऐसे व्यक्तित्व पैदा हुए हैं जिन्होंने पूरी मानवता को सही दिशा दिखाई है।उन्ही हस्तियो में से एक श्री ताम्रध्वज साहू जी ऐसे जननेता हैं जिनकी आत्मा किसानों के लिए समर्पित हैं जिनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य राष्ट्रहित रहा हैं।वे संयम,कर्मयोग और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।यही वजह है कि उनके विरोधी हो या समर्थक सभी उनका दिल से सम्मान करते हैं।और यही बात उनको बाकी राजनेताओं से अलग करती हैं।अपने विचारों और कार्यों में दृढ़ निश्चय वाले ताम्रध्वज साहू जी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं।सरपंच से लेकर मंत्री तक उन्होंने जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया हैं।आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

भारत को आजाद हुए केवल 2 वर्ष ही बीते थे कि 6 अगस्त 1949 को ग्राम पतोरा, जिला दुर्ग के एक किसान परिवार में किलकारी गूंजी। कौन जानता था कि यह बालक सूर्य के समान अपनी कीर्ति फैलाएगा।छत्तीसगढ़ की राजनीति में वो एक सफल राजनेता हैं जिन्होंने आम जनमानस पर राजनीतिक जीवन की छाप छोड़ी हैं।गरीब शोषित वंचित लोगों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाना जिंदगी का लक्ष्य रहा हैं।

व्यस्त जीवनशैली के बीच आध्यत्म के लिए समय
एक राजनेता का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण होता है।  एक-एक सेकंड बहुत कीमती है. इन सभी व्यस्त कार्यक्रमों के बीच, वह हर दिन रामचरित मानस पढ़ने के लिए समय निकालते हैं। उनकी दिनचर्या सुबह 4 बजे शुरू हो जाती है.आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर ताम्रध्वज साहू जी सदैव सक्रिय एवं तरोताजा रहते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं।

प्रतिबद्धता
उनके लिए सच्चाई एक अवसर नहीं बल्कि विश्वास का एक अंग है। उन्होंने शायद ही कभी अपने सिद्धांतों को स्थिति की बाध्यताओं के आगे दबने दिया। मुश्किल परिस्थितियों में भी वे प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते गए। वह स्वयं यह मानते है कि – ‘सभी को सच्चाई और विश्वास के अनुसार ही जीवन में कर्म करना चाहिए’।”

सार्जनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–
ताम्रध्वज साहू 1998 में पहली बार विधायक चुने गए उससे पूर्व वे महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग संगठन मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग संगठन मंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज, उपाध्यक्ष राज्य पाठ्यपुस्तक निगम मध्य प्रदेश अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस भोपाल रहे। इसके अलावा भी सदस्य सलाहकार मंडल मध्य प्रदेश डाक–तार विभाग भोपाल। सदस्य जिला 20 सूत्री कार्यक्रम दुर्ग सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति मर्यादित दुर्ग अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद दुर्ग अध्यक्ष शिक्षित बेरोजगार समिति अध्यक्ष दुर्ग जिला मानस सदस्य सलाहकार समिति मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सरपंच ग्राम पंचायत पाऊवारा दुर्ग, अध्यक्ष प्रदेश वैश्य संगठन दुर्ग, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दुर्ग रहे।

1998 में ताम्रध्वज साहू पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। उसके बाद 2003, 2008 व 2018 में चौथी बार निर्वाचित हुए। 2014 में दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर उन्होंने भाजपा की सरोज पांडेय को हराया। छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने के बाद वे जोगी सरकार में राज्य शिक्षा व जलसंसाधन मंत्री बने थे।ताम्रध्वज साहू 2018 के चुनाव में दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए ।

सादा जीवन जीने वाले ताम्रध्वज साहू के प्रेरणादायक नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्धि की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।सत्यदर्शन लाइव ऐसे जननेता की प्रशंसा करता है।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here