सत्यदर्शन मिशन जिंदगी……गुरुद्वारों में बांटे जाएंगे फ्री मास्क…

404

नई दिल्ली :-कुदरत ने हवा,पानी,जैसे आवश्यक तत्व मनुष्य को मुफ्त में दिए है जिसे इंसानों ने अवसर का व्यापार बना लिए है।पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चलते विकट समस्या से जूझ रहा है वही दूसरी ओर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने लोगों को मुफ्त मास्क देने की घोषणा की है।यह निःसन्देह काबिलेतारीफ है।सेवा का यह जज्बा पूरे मानव जाति के लिए उदाहरण है।

कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने लोगों को मुफ्त मास्क देने की घोषणा की है। समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बाजारों में मास्क मुश्किल से मिल रहे हैं। इसे देखते हुए समिति ने लोगों को फ्री मास्क उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब में लोगों को मास्क वितरण किया जाएगा। यहां 10 हजार मास्क का प्रबंध किया गया है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अन्य गुरुद्वारों में लोगों को मुफ्त मास्क उपलब्ध होंगे। गुरुद्वारा में आने वाले लोगों के हाथ धोने के लिए भी विशेष साबुन की व्यवस्था की गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्यालय गुरुद्वारा रकाबगंज में आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Live Cricket Live Share Market