अपने विचारों और कार्यों में दृढ़ निश्चय वाले राजेन्द्र साहू जी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं…उन्होंने हरेक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया हैं…लोगों का विश्वास और प्यार को वे अपने लिए सबसे बड़ा सम्मान मानते हैं

691

गोविंद साव : संस्मरणो का प्रदेश छत्तीसगढ़ में अनेक शख्सियतों ने जन्म लिया हैं।उन्हीं में से एक हैं दुर्ग जिले के रहने वाले राजेन्द्र साहू जी जिनमे जिद ,जिजीविषा, जीवटता और जीवंतता एक साथ देखने को मिलता हैं। एक ऐसा व्यतित्व जिसने अपनी मेहनत के दम पर सफलता की उन ऊंचाइयों को छुआ,जहां पहुँचना किसी के लिए भी सपनें से कम नही हैं।वे समाज के हर वर्ग के लिए प्रिय हैं।जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्तपर रहने वाले राजेन्द्र साहू जी सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं।जन समर्पण सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के संरक्षक भी हैं जिसमे प्रतिदिन कई लोगों को भोजन कराया जाता हैं।मिलनसार व्यतित्व के धनी राजेन्द्र साहू जी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रो में सबको साथ लेकर चलने की अदभुत नेतृत्व क्षमता की वजह से जाने जाते हैं।आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी विभिन्न पहलुओं के बारे में।

सत्यदर्शन लाइव को श्री राजेन्द्र साहू ने बताया की अतीत की यादें हमेशा रोमांचित करती हैं। उनकी शिक्षा एम.ए. (समाजशास्त्र) तक हुई हैं। पिताजी स्व. श्री द्वारिका प्रसाद साहू जी कहा करते थे कि जिंदगी में पहले एक अच्छा इंसान बनों क्योकि मेहनत के दम पर आप भौतिक सुख सुविधाएं हासिल जरूर कर सकते हैं लेकिन आपको लोगों की दिलों में जगह बनानी हैं।उनकी कही बातें मुझे आज भी मेरा मार्ग प्रशस्त करती हैं।माताजी श्रीमती रूखमणी साहू जी का आशीर्वाद लेकर ही मैं दिन की शुरुआत करता हूं।

सामाजिक जीवन
सामाजिक क्षेत्र में भी मुझे समय समय पर विभिन्न दायित्व दिया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला साहू संघ दुर्ग में 2002 से 2005 तक जिला संगठन सचिव का दायित्व मुझे सौपा गया। जिला साहू संघ दुर्ग का संरक्षक और प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दिए हैं।

राजनीतिक सफर
श्री राजेन्द्र साहू जी की राजनीतिक सफर
1986 से 1987 संगठन मंत्री शहर जिला एन. एस. यूं. आई.,1987 से 1989 महामंत्री जिला एन. एस. यूं.आई.,1989 से 1990 उपाध्यक्ष जिला एन. एस. यूं.आई.,1990 से 1991 संगठन मंत्री जिला (ग्रामीण )युवक कांग्रेस,1991 से 1992 उपाध्यक्ष जिला (ग्रामीण) युवक कांग्रेस,1992 से 1998 महामंत्री जिला (ग्रामीण) युवक कांग्रेस,1998 से 2000 कार्यलय मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण,2000 से 2002 प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण),2003 से 2008 महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण),2017 से 2018 संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी,2023 से 2024 अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग।

प्रतिबद्धता
उनके लिए सच्चाई एक अवसर नहीं बल्कि विश्वास का एक अंग है। उन्होंने शायद ही कभी अपने सिद्धांतों को स्थिति की बाध्यताओं के आगे दबने दिया। मुश्किल परिस्थितियों में भी वे प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते गए। वह स्वयं यह मानते है कि – ‘सभी को सच्चाई और विश्वास के अनुसार ही जीवन में कर्म करना चाहिए’।

अपने विचारों और कार्यों में दृढ़ निश्चय वाले राजेन्द्र साहू जी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।उन्होंने हरेक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया हैं।लोगों का विश्वास और प्यार को वे अपने लिए सबसे बड़ा सम्मान मानते हैं।विकासपथ कि इस राही की नजर सदैव अपनी मंजिल पर रही हैं।जिंदगी के सकारात्मक पक्ष को जीने और देखने वाले श्री राजेन्द्र साहू कई लोगों के जीवन मे प्रेरणा बनकर उम्मीद की किरण जगाए है।सत्यदर्शन लाइव उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here