खबर जरा हट के…नन्हे बच्चो ने बड़ो को जागरूक करने के लिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…

500

श्रीकांत सिंह,कोरबा:-लोकतंत्र का महापर्व नजदीक आ गया है, इसी कड़ी में हमने बच्चो के साथ मिलकर गांव वालों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है।अच्छा लगता है जब बच्चे मतदान का महत्व जानकर बड़ो को समझाते है।यकीनन कल जब देश का भविष्य इन्ही बच्चो के कंधों पर होगा तो हमारा देश उन्नति के नए शिखर की ओर जाएगा।

पिछले 3 दिनों से हम लगातार लोगों तक पहुँच रहे हैं और लोगो को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतपत्र से वोट करना और खारिज मतों की जानकारी देना, मतदान की तारीख समय की जानकारी मुख्य है।

पंचायत चुनाव में अक्सर देखा जाता है कि खारिज मतों की संख्या अधिक होती है। इस बात को ध्यान में रखकर हमनें नकली मतपत्रों के साथ मतदान के तरीके बताये।
1. मतदान की तारीख और समय की जानकारी दी गई। 28 जनवरी को सुबह 7 से 3 बजे तक।
2. इस बार मतदान में मतपत्रों से होना बताया गया। चार अलग अलग रंग के मतपत्रों जिसमें पंच का सफ़ेद, सरपंच का नीला, जनपद का पीला और जिला पंचायत सदस्य का गुलाबी की जानकारी देना।
3. मतदान के सही तरीके बताना। चूँकि चार वोट एक साथ करने होते है अतः अक्सर देखा जाता है कि मतदाता किसी एक में ही 3 से 4 जगह एक साथ मुहर लगा देता है और बाक़ी मतपत्र कोरा छोड़ देते हैं इस तरह से उसके सभी मत खारिज हो जाते हैं। उन्हें एक मतपत्र में केवल एक बार ही मुहर लगाने के बारे में बताया गया।
4. मतपत्र में मुहर को नियत स्थान पर लगाना जिससे कि मतपत्र खारिज न हो।
5. अभियान के तहत दीवारों में स्लोगन लेखन एक विभिन्न मतपत्रों की जानकारी देने उनके रंगों का लेखन किया गया।
6. हमनें नकली मतपत्र बच्चों को भी उपलब्ध कराये हैं जो छुट्टी के बाद घर घर जाकर मतदाताओं को वोट के सही तरीके बता रहे हैं।
7. मतदान_कर्मियों_का_सम्मान_करना -हमनें लोगों से आग्रह किया है कि दूरदराज से आये मतदान कर्मियों के साथ संयमित व्यवहार करें, उनका सहयोग एवं सम्मान करें।

आज का जागरूकता अभियान पहाड़ी कोरवा मोहल्ला बाघमारा, बोकलीभाठा और यादव मोहल्ला में चलाया गया। इन 3 दिनों में हम 250 से अधिक लोगों तक अपनी पहुँच बनाई है और लोगों को स्वच्छ मतदान के लिए प्रेरित किया है। कल मतदान का दिवस है। हमारी मेहनत कितनी सफल होती है यह तो कल ही पता चलेगा।

चलते चलते यही कहूँगा कल आप भी घर से निकलिए और मतदान_जरूर_कीजिए।

(यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हों तो हमें satyadarshanlive@gmail.com लिखें,
या Facebook पर satyadarshanlive.com पर संपर्क करें | आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर और  वीडियो 7587482923 व्हाट्सएप में भेज सकते हैं|)

Live Cricket Live Share Market