छत्तीसगढ़ की आवाज…मथुरा वृन्दावन में 4 अक्टूबर को शुभा मिश्रा को संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा…

628

रायपुर:मन में कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।कुछ ऐसी ही कहानी है छत्तीसगढ़ की शुभा मिश्रा की जिन्होंने अपने सपनो का पीछे करना नही छोड़ा।अपने छोटी सी डायरी में रोज सपनो से बातें किया करती है।पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है शुभा मिश्रा को 4 अक्टूबर को संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया जाएगा।इस पुरस्कार की खासियत यह है कि संचालन के क्षेत्र में शुभा मिश्रा को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा।यह कार्यक्रम मथुरा,वृंदावन में होगा जिसमे पूरे भारत से 27 राज्यों के 4567 लोगों में 101 विभूतियों को लिया गया है जिसमें एक शुभा मिश्रा भी है।

शुभा मिश्रा ने कहा है यह कार्यक्रम में परम तत्व मनीषी, विद्वान,कर्मयोगी, परोपकारी,, विद्वतजन,शिक्षाविद और शिक्षक और महान कर्मवीरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।यह हमारा परम सौभाग्य है कि 26 राज्यों से , ऐसी परम सम्मानित विभूतियों का परम सानिध्य, ज्ञान अमृत प्राप्त होगा।कार्यक्रम विभिन्न परम विशिष्ट विभूतियों के साथ परम कृपालु संत,मनीषियों की कृपा भी ईश्वर कृपा से प्राप्त होगी।

Live Cricket Live Share Market