नारीशक्ति बबीता किशोर बघेल जनता की सेवा में…महिलाओं युवाओं के साथ दोनो ग्राम के ग्रामवासियों का भरपूर समर्थन…..

719

कमलेश यादव,महासमुंद:-लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है आसान शब्दो मे समझे जनता की सरकार,जनता के द्वारा,जनता के लिए।आपको लिए चलते है विकासखण्ड पिथौरा जिला महासमुंद के पँचायत ग्रीन सपोस गबौद में जहां नारीशक्ति बबीता किशोर बघेल सरपँच प्रत्याशी के रूप में विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।जनसंपर्क में सभी जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ग्राम पँचायत में विकास के लिए समय से आगे की सोचने की इच्छाशक्ति की जरूरत है।जिसमे गांव के सभी लोगो को रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य के लिए समान अवसर उपलब्ध हो।परिवार की मजबूती ही पूरे गांव की मजबूती है इसीलिए युवाओं और महिलाओं को ग्राम पंचायत में ही रोजगारमुखी संसाधनों से जोड़ना जिससे परिवार में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आए।

ग्राम पंचायत की अंतिम इकाई है वहा के रहने वाले लोग है।जब तक सभी घरों में समृद्धि न हो तब तक सही विकास का परिभाषा नही दिया जा सकता है।पूरे पँचायत को शिक्षा से जोड़ते हुए कुछ नया करने की चाह है।जिसमे बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद से अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

Live Cricket Live Share Market