शख्सियत…..”सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के लिए समर्पित होकर समाज के सभी वर्गों के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध…देवलाल सिन्हा (लोकसभा प्रत्याशी)

402

कमलेश यादव : हर किसी की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रहती है।आदर्श परिस्थितियों में तो कोई भी आगे बढ़ सकता है, बात तो तब बनें जब असंभव दिखने वाले कार्य को भी संभव बनाया जा सके। आज हम बात करेंगे अपने विचारों और कार्यों में दृढ़ निश्चय वाले देवलाल सिन्हा जी के बारे मे जिन्होंने समाज सेवा और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इसी का नतीजा है कि देश की तीसरी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने उन्हें राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र 6 से लोकसभा प्रत्याशी बनाया हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

देवलाल सिन्हा का जन्म 13 मई 1980 को शिल्पनगरी कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव मोहलई में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा गाँव में ही पूरी हुई। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर भैरमगढ़ में अध्यापन का कार्य किया है। इसके बाद उन्होंने तीन वर्षों तक तुंगपाल में भी शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी देवलाल सिन्हा जी अपने व्यवहार एवं अनुशासित कार्य के कारण सभी के चहेते रहे हैं।

लोकसभा राजनांदगांव में एक सशक्त प्रत्याशी के रूप में
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित वाला लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. दरअसल, इस लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं. ” बहुजन समाज पार्टी” की ओर से केंद्रीय आलाकमान ने देवलाल सिन्हा पर भरोसा जताया है. उन्होंने लोकसभा राजनांदगांव में एक सशक्त प्रत्याशी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. उनका मानना है कि, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए समर्पित होकर समाज के सभी वर्गों के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सामाजिक एवं राजनीतिक यात्रा
2005 में वह बहुजन समाज पार्टी के सदस्य बने। ग्राम पंचायत मोहलई में उपसरपंच रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें केशकाल विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जगदलपुर, लोकसभा प्रभारी, जोन प्रभारी छत्तीसगढ़ बनाया।छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के पदाधिकारी के रूप में वे बस्तर से रायपुर तक पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी ने समाज में गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा की। उनके संघर्ष, उनकी कड़ी मेहनत और उनके समर्पण ने समाज को एक समान, न्यायपूर्ण और निष्पक्ष बनाया।

प्रेरणास्रोत
मान्यवर कांशी राम जी साहेब, जिन्हें युगपुरुष, बहुजन नायक या साहेब के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने बहुजन, पिछड़ी या निचली जाति के लोगों के उत्थान और राजनीतिक एकजुटता के लिए काम किया।

उद्देश्य
आबादी के आधार पर राजनीति, शैक्षणिक, एवं नौकरी व्यवसाय में ओबीसी को अधिकार नही मिल पाया हैं। इस आंदोलन को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के द्वारा ओबीसी के हित मे लगातार पूरे देश मे चलाया जा रहा हैं। साथ ही समान शिक्षा ,कृषि नीति, आरक्षण नीति, स्वास्थ्य नीति, समग्र अल्पसंख्यक मुद्दे, अत्याचार निवारण नीति, निजीकरण नीति, और अन्य राष्ट्रीय मुद्दे घोषणा पत्र में शामिल हैं।

देवलाल सिन्हा का जीवन कई चुनौतियों और संघर्षों से भरा है। उन्होंने लोकतंत्र के मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी और लोगों को जागरूक किया। वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के तौर पर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं. इस जनसंपर्क में उन्हें जनता का स्नेह मिल रहा है. देवलाल सिन्हा, एक अद्वितीय व्यक्तित्व जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा में समर्पित किया। सत्यदर्शन लाइव उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here