शादियों के सीजन की वजह से दूल्हे और दुल्हन के लिए कुछ अलग तरह के मास्क की मांग मार्केट में बढ़ी है…दुल्हन के लिए बनाया गया सोने का मास्क

880

कोरोना वायरस (Coronavirus In India) महामारी का कहर लगातार जारी है। कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से बचने के लिए सरकार ने कई मानक तय किए हैं। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) आदि, लेकिन इन सब में फिलहाल अगर आप बाहर निकलते हैं तो मास्क (Face Mask) पहनना सबसे जरूरी काम है। इस महामारी से बचने का पहला कदम है फेस मास्क पहन कर ही बाहर निकलना। रोग नियंत्रण (Disease Control) एवं निवारण केंद्र (Prevention Center) और कई स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) भी लोगों को इसी के लिए जागरुक कर रहे हैं। एेसे में मास्क की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं।

दुल्हन के लिए बनाया गया सोने का मास्क
यहां तक कि शादियों के सीजन (Weddings Season) की वजह से दूल्हे ( Groom) और दुल्हन (Bride) के लिए कुछ अलग तरह के मास्क (Face Mask In Market) की मांग मार्केट में बढ़ी है। जिसे पूरा भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी (Mask In Wedding) के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क (Gold Mask) बनाया है।

जानिए, क्या है इसकी कीमत
इस सोने की मास्क की कीमत 6.5 लाख रुपए है। इसका वजन 124 ग्राम है। इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। इस मास्क कम नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है। यह एक नेकलेस चोकर है। 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहना जा सकता है।

जानिए, इसकी खास बातें…

– इसकी सबसे खास बात यह भी है कि इस्तेमाल करने के बाद इसे आसानी बदला भी जा सकता है।
– इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मास्क खराब होने पर दूसरे मास्क पर आसानी से लगाया जा सकता है।
– इसे डिजाइन करने और बनाने में दो से तीन हफ्तों का समय लगा।
– तुर्की से खास तौर पर इसे बनाने के लिए डाई मंगवाई गई।

इससे पहले बनाया गया था चांदी का मास्क
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ही एक शहर कोल्हापुर में एक शख़्स ने चांदी का मास्क बनवाया था। ज्वेलर्स के मुताब‍िक आज मास्क लोगों की जरूरत बन गई है। कपड़ों की मैचिंग का मास्क लोग खरीद रहे हैं। इसके तहत सोने के मास्क की भी डिमांड बढ़ी है। इस मास्क को खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

नेकलेस की तरह भी पहन सकते हैं मास्क
इसे बनाने वाले ज्वैलर्स की मानें तो कोरोनाकाल के बाद इसे नेकलेस की तरह पहन सकते हैं। महिलाओं को ये मास्क कम नेकलेस खूब पसंद आ रहा है। मह‍िलाओं को तो ये पसंद आ ही रहा है। इसके अलावा अब पुरुषों के लिए भी सोने के मास्क तैयार किए जा रहे हैं।

Live Cricket Live Share Market