
कैलकुलेटर से भी तेज टेबल पढ़कर इस बच्चे ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है
उम्र महज 7 वर्ष और चेहरे पर अपार मासूमियत। राजधानी रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला विराट माकन के चर्चे देश-दुनिया में है। इसका दिमाग केलकुलेटर से भी तेज चल रहा है। रांची के इस नन्हे से मासूम विराट ने अपनी प्रतिभा से सबको चकित कर दिया है। यह बच्चा इतना होनहार है कि कैलकुलेटर से भी तेज टेबल पढ़कर इसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यहां जानें विराट के बारे में…
विराट माकन मल्टीप्लिकेशन टेबल को स्ट्रैट और रिवर्स दोनों ही आर्डर में तेजी से पढ़ लेता है। अपनी इस काबिलियत को उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 में दर्ज कराया है। उसने 75 से 2 तक का टेबल रिवर्स ऑर्डर में सिर्फ 11 मिनट 6 सेकंड में पढ़ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उसके पिता गगन माकन खुद का एक एकेडमी नामकुम में चलाते हैं।
विराट माकन के पिता ने लॉकडाउन के पीरियड में अपने बच्चे को मल्टीपल टेबल को स्ट्रेट और रिवर्स ऑर्डर में पढ़ने का अभ्यास कराया। विराट माकन यूकेजी फैंटम आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की है। उसके बाद से लॉक डाउन की वजह से कक्षाएं बंद है। घर में ही हो इसकी पढ़ाई कर रहा है। जिसका लक्ष्य है कि वह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएं।