कबीर आश्रम में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग

गोपी साहू : भिलाई, नेहरू नगर स्थित कबीर आश्रम, निर्मल ज्ञान मंदिर में 24 से 26 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आश्रम के 56वें स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।कार्यक्रम में संत कबीर आध्यात्मिक संस्थान, विशाल नगर, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) से पूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी एवं उनकी संत मंडली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा:
प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे:
प्रथम सत्र: मंगलाचरण, भजन सत्संग और पूज्य साहेब जी का उद्बोधन।
द्वितीय सत्र: गुरु वंदना, आध्यात्मिक प्रवचन, मंगलाचरण और भजन सत्संग।

विशेष:
कार्यक्रम में अंचल के विभिन्न कबीर आश्रमों के संत और साध्वी भी भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के ट्रस्टी, प्रबंधन समिति, युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

आमंत्रण:
धार्मिक व आध्यात्मिक रुचि रखने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे इस सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत कबीर की वाणी का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

स्थान: कबीर आश्रम, निर्मल ज्ञान मंदिर, नेहरू नगर, भिलाई
तिथि: 24, 25 व 26 जनवरी 2025


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles