
मिसाल…जैविक खेती और गौसेवा के माध्यम से हजारों लोगो को प्रोत्साहित करने वाले शख्स की प्रेरणादायक कहानी
कमलेश:पूरे संसार मे ऐसा कोई वनस्पति नहीं है जो किसी काम मे नही आए। हर किसी का उद्देश्य निश्चित है। आज हम एक ऐसे शख्सियत से रूबरू होने जा रहे हैं, जिनकी जीवन काफी प्रेरणादायक है तथा जो जाति धर्म से ऊपर अपने आपको सबसे पहले इंसान समझते हैं और इंसानियत को ही अपना धर्म। इसके लिए आप सभी को हमारे साथ छत्तीसगढ़ के सफर पर जाना होगा। राजधानी रायपुर में रहने वाले सूरज यादव का सूरज गौसेवा से उदित होता है। रायपुर से 8 किमी की दूरी पर ग्राम कांदुल है जहाँ वे 5 एकड़ में गौसेवा के साथ, हजारों किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए लोगों की जीवनशैली में सुधार कर रहे हैं।गौसेवा के अलावा उनसे बने हुए उत्पाद के बारे में कई किसानों को जागरूक कर चुके हैं। यहां पूर्णतः जैविक खेती किया जाता हैं।
पिताजी स्व.हीरालाल यादव बैंककर्मी रहते हुए महान गौसेवक थे। सही मायने में गौसेवा का पाठ विरासत में मिला है। सुबह उठकर गौ माता के साथ घण्टों बतियाना जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। माताजी स्व.आशादेवी यादव हमें उतना ही लाड़ प्यार करती थी जितना गौ माता को। ईश्वरीय प्रेरणा के साथ माता-पिता के दिये हुए संस्कार से इस काबिल बना कि औरों को सही मार्ग दिखा रहे हैं।वर्तमान जीवनशैली को फिर से हमारे पूर्वजों के द्वारा दिये हुए प्राकृतिक ज्ञान से सुधारने की जरूरत हैं।
एक पुरानी कहावत है जैसे खाये अन्न वैसे होय मन कहने का तात्पर्य यह है कि हमारे भोजन से ही हमारे विचारों की कड़ी जुड़ी हुई हैं। इसी उद्देश्य से 2011 में सूरज यादव ने छत्तीसगढ़ जनजागरण मंच की स्थापना की है। इस मंच के माध्यम से हजारों किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित किया गया। वर्तमान में अधिक मात्रा में कृषि में रसायन के उपयोग से उसमें मौजूद जीवनदायिनी तत्व लगभग नष्ट हो चुके है।अतीत की ओर यदि देखे शुद्ध दूध और घी से व्यक्ति बलिष्ठ और बुद्धिमान हुआ करता था।मनुष्य की औसत आयु 100 वर्ष थी।लेकिन वर्तमान परिस्थिति बिल्कुल अलग है।हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता घट गई हैं।हमे पुनः अतीत की ओर लौटना ही पड़ेगा।
सूरज यादव सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रहे हैं।परिणामस्वरूप कई युवाओं ने जैविक खेती के साथ गौ आधारित उत्पादों की ओर रुझान बढ़ाया हैं।मौजूदा संसाधन का उपयोग करते हुए कैसे लाभ लिया जाए ताकि अच्छे स्वास्थ्य के साथ मुनाफा भी बढिया हो।आप भी जैविक खेती के साथ गौसेवा में जुड़ना चाहते हैं या इनसे जुड़ी कुछ जानकारी लेना चाहते है तो सूरज यादव जी से 8120001020 में सम्पर्क कर सकते हैं।सत्यदर्शनलाइव की पूरी टीम नवाचारी कृषक सूरज यादव के द्वारा किये हुए प्रेरणादायी कार्यो की सराहना करता हैं।
(यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हों तो हमें satyadarshanlive@gmail.com लिखें,
या Facebook पर satyadarshanlive.com पर संपर्क करें | आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर और वीडियो 7587482923व्हाट्सएप में भेज सकते हैं)