न्याय की आस में दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए लंगर की व्यवस्था…सेवा,आस्था,भक्ति,समर्पण का केंद्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगाँव….

583

राजनांदगाँव:-जिला न्यायालय राजनांदगाँव में लोक अदालत का आयोजन किया गया,न्याय की आस लिए दूर-दराज से आए पक्षकारो के लिए गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा राजनांदगाँव के तत्वाधान में लंगर का व्यवस्था किया जाता है।लंगर आस्था,विश्वास,समर्पण,भक्ति और सेवा का वो केंद्र जो पूरी तरह समानता के सिद्धांत पर आधारित है।यह परम्परा समाज मे विभाजित वर्गों के बीच के खाई को भरती है।

3 वर्षो से मुख्यतः लोक अदालत के दिन ही यहाँ लंगर का आयोजन किया जाता है।जहा सभी वर्ग के लोग प्रसाद ग्रहण करते है।भूखे को भोजन कराने से परमात्मा का आशीर्वाद मिलता है।

हमारे समाज मे समय-समय पर कुछ ऐसे महान संत पुरुषो ने जन्म लिया,जिनके विचार और सकारात्मक ऊर्जा इतनी प्रभावशाली थी,जिसने पीढ़ियों को एक महान सन्देश दिया,सही जीवनशैली सिखाई,सही शिक्षा व ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा का सही मार्ग दिखाया है।महान संत गुरु नानक जी जात-पात और रूढ़िवादी विचारों के सख्त खिलाफ थे।उनका दिया हुआ सन्देश ईश्वर एक है,भले ही उपासना के मार्ग अलग हो सकते है।

Live Cricket Live Share Market