छत्तीसगढ़ की माटी में जन्मी मुंबई की मशहूर लेखिका शशि दीप से छत्तीसगढ़ बस्तर के चर्चित युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ देवांगन”मुस्कुराता बस्तर” की खास बातचीत

349

छत्तीसगढ़ की माटी में जन्मी शशि दीप एक विचारक, द्विभाषी लेखिका,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित आध्यात्मिक नेटवर्किंग साइट, टाईम्थस आॅफ इंडिया *स्पीकिंग ट्री* की चोटी की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति Waves Within (Horizon and Beyond) की लेखिका हैं।

वे विभिन्न साहित्यिक संघों से जुड़ी हैं, और उन्होंने 400 से अधिक अंग्रेजी व हिन्दी आलेख, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 650 उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में करीब 150 कविताएं लिखी हैं।

उनकी कई हिन्दी एवं अंग्रेजी रचनाएँ, राष्ट्रीय स्तर के अखबारों, न्यूज़ लेटर्स तथा पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही है। वे छत्तीसगढ़ की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़” से प्रकाशित *समन्वय पत्रिका* के संपादक मंडल की एक स्तंभ हैं और हाल ही में इसे वैश्विक रूप प्रदान करने के बाद, *विश्व समन्वय साहित्य परिवार* की प्रभारी हैं।

वह एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो घरेलु सहायता कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को, उनके श्रम की गरिमा व सम्मान दिलाने के प्रति समर्पित है। इसके साथ ही वे अनाथालय के बच्चों की शिक्षा और मानसिक/ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काम कर रही है इसके साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण, वंचितों की शिक्षा, नारी सशक्तिकरण इत्यादि के लिए कार्यरत संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी भी निभाती रहीं हैं।

वे करीब 10 साल से पंजीकृत अंग दाता हैं, एवं मरणोपरांत अपने शरीर के सभी कार्यशील अंगों के दान के लिए वचनबद्ध है। इसे एक दिव्य दान बताते हुए, इसका पुरज़ोर समर्थन व प्रचार प्रसार करती रहीं हैं।

वे भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बहुत महत्व देती है और इसलिए उन्होंने आज की पीढी के अंदर भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए व उसके प्रचार-प्रसार करने के लिए *संस्कार सुरूचि और सद्भावना* नामक अभियान के अंतर्गत कक्षाएं शुरू कीं हैं। वे एक कट्टर देशभक्त हैं, व “सादा जीवन उच्च विचार” को आत्मसात करने में विश्वास रखतीं हैं।

सम्मान/ पुरस्कार
1. समन्वय रत्न सम्मान 2015 ( समन्वय साहित्य परिवार छतीसगढ के तरफ से)

2. टाइम्स ऑफ इंडिया स्पीकिंग ट्री अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक पोर्टल पर सन् 2015 में, विचारक, बुद्धिजीवी, दार्शनिक, विचारक, आध्यात्मिक संवादकर्ता, अगुवा, आध्यात्मिक पोषक, आध्यात्मिक संबद्ध, आध्यात्मिक चुंबक, आध्यात्मिक दूत, प्रेरक, आध्यात्मिक प्रवक्ता, आध्यात्मिक राजदूत, आध्यात्मिक सजग, आध्यात्मिक संरक्षक, देवदूत, विद्वान जैसे 19 badges अर्जित।

3. नारी सम्मान 2020
होलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन, हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के तरफ से

4. “भारत कोकिला-सरोजनी नायडू सम्मान 2020” भोपाल में “प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” द्वारा
5. भारत गौरव सम्मान
6 . मणिकर्णिका सम्मान 2022
7. छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान 2022
8. विश्व साहित्य रत्न सम्मान2021
9. साहित्यनामा विश्व रत्न 2021
10. वर्ल्ड आइकन अवार्ड
11. कला बिरादरी कर्मवीर सम्मान

शशि दीप एक सरल व्यक्तित्व की धनी होने के साथ ही हजारों लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं तथा बहुत से लोग उनसे जीवनोपयोगी परामर्श लेना पसंद करते है क्योंकि कम उम्र में आध्यात्म में रुझान व गूढ विचारक होने के कारण वे एक एक आदर्श हैं जिनको पढ़ा और अनुकरण किया जा सकता है।

फिर किसी और शख्सियत के साथ मिलेंगे। तब तक के लिए अनुमति।
जय हिंद

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here