विश्व पृथ्वी दिवस:धरती से जुड़ी रोचक और खास बातें, जो पूरी दुनिया को कर देती हैं हैरान…जो काम वर्षों में सरकारें नहीं कर पाईं, वह लॉकडाउन ने कर दिखाया…

744

पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल अप्रैल महीने के 22 तारीख को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है। पृथ्वी की स्थान, गति, संरचना और अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिकों ने लगातार प्रयास किया है और इस जीवनदायनी ग्रह से जुड़ी रोचक जानकारियां विश्व के सामने पेश किया है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पानी तीनों अवस्थाओं – ठोस, तरल और गैस में मौजूद है।

गंगा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी
उद्योगों के बंद होने से नदियों में प्रदूषण काफी घटा है। सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियों में शुमार गंगा और यमुना का पानी भी स्वच्छ हुआ है। उत्तराखंड के ऋषिकेष और हरिद्वार में गंगाजल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है।

हवा सांस लेने लायक हुई
बंदी के दौरान वाहनों की आवाजाही और निर्माण कार्य पर प्रतिबंध होने से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश की हवा सांस लेने लायक हो गई है। वातावरण इतना साफ हो चुका है कि जालंधर से 200 किलोमीटर दूर हिमाचल की पहाड़ियां भी साफ दिखाई देने लगी थीं।

ओजोन लेयर में सुधार
दुनिया के कई बड़े देशों में औद्योगिक गतिविधियां बंद होने से ओजोन परत में बहुत सुधार आया है। नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली रसायनिक गैसों के उत्सर्जन में कमी होने से ऐसा संभव हुआ है। इसका असर अंटार्कटिका के ऊपर के वायुमंडल में भी हुआ है। इससे वायुमंडल में बनने वाला भंवर भी सही जगह पर आने लगा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्षा के चक्र में भी अच्छा परिवर्तन होगा।

पृथ्वी से जुड़ी अनोखी बातें….
सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में पृथ्वी के द्वारा लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है।
पृथ्वी को ऊर्जा सूर्य से मिलती है और इसी ऊर्जा से पृथ्वी की सतह भी गरम होती है।
सूर्य की ऊर्जा का कुछ भाग पृथ्वी और समुद्र की सतह से टकराकर वायुमंडल में बदल जाता है।
सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में 8 मिनट 18 सेकंड लगते हैं।
पृथ्वी आकार में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है।
आकार और बनावट के मामले में पृथ्वी शुक्र की तरह है।
पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है।
पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर 1610 किमी प्रतिघंटा की चाल से चक्कर लगाती है।
पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा करती है, जिससे दिन और रात होते हैं।
पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन, इसकी अक्ष पर झुके होने के कारण होता है।
सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है।
महासागर और महाद्विप पृथ्वी के सबसे ऊपरी सतह पर टिके हुए हैं।
पृथ्वी की पहली परत का निर्माण एल्युमिनियम और सिलिकॉन धातु से हुआ है।
पृथ्वी का औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति घन सेमी है।
समुद्र तल से पृथ्वी की सबसे अधिक ऊंचाई 8,848 मीटर है।
पृथ्वी की अनुमानित आयु 4600,000,000 वर्ष है

Live Cricket Live Share Market