मातारानी ट्रैक्टर्स : दमदार है ACE ट्रैक्टर, किसानों की बन रही पहली डिमांड, जानें क्या हैं इसकी खासियतें

451

कमलेश यादव :  पहले खेती में हल से खेत जुताई होती थी,जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। समय की मांग बदली अब किसानों की श्रमसाध्य मेहनत के लिए ट्रैक्टर ने स्थान लिया हैं । कृषि तकनीकी क्रांति ने किसानों की जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि ला दी हैं। संस्कारधानी की संस्कारो के स्वरूप “मातारानी ट्रेक्टर्स” ACE ट्रैक्टर के साथ किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पूरे जिले में करीब 1500 ACE ट्रैक्टर किसानों के खेतों तक पहुंचकर उन्हें सीधा लाभ पहुंचा रहे हैं।

मातारानी ट्रेक्टर्स के डायरेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि ACE (एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड ) यह पहले उच्च श्रेणी की मशीनों का निर्माण करता था। इस ब्रांड ने पहले अपना हाइड्रोलिक मोबाइल क्रेन लॉन्च किया। बाद में, 2008 में ऐस ने भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर बनाना शुरू किया। यह ट्रेक्टर्स कंपनी अलग अलग मॉडल में उपयोग के अनुरूप किसानों के लिए उपलब्ध है। जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।मातारानी ट्रैक्टर्स डीलरशिप ने न केवल अपने ग्राहकों का विश्वास जीता है, बल्कि किसानों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।

ACE ट्रैक्टर्स किसानों के बीच लोकप्रिय
1. उच्च प्रदर्शन : ACE ट्रैक्टर्स शक्तिशाली इंजन और उन्नत तकनीक से लैस होते हैं, जो उन्हें खेत के विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं, चाहे वह जुताई हो, बुवाई, या फसल की कटाई। 2. मजबूत और टिकाऊ निर्माण : ACE ट्रैक्टर्स का निर्माण मजबूत और टिकाऊ सामग्री से किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक चलने वाले होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी काम कर सकते हैं। 3. ईंधन की बचत : इन ट्रैक्टर्स में इंजन की दक्षता अधिक होती है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है। यह किसानों के लिए किफायती साबित होता है। 4. कम रखरखाव : ACE ट्रैक्टर्स में रखरखाव की जरूरत कम होती है, जिससे किसानों का समय और पैसा बचता है। 5. किफायती कीमत : ACE ट्रैक्टर्स की कीमत अन्य ट्रैक्टर्स की तुलना में किफायती होती है, जो किसानों के लिए एक बड़ा फायदा है।

खेत के ग्राउंड जीरो से फीडबैक
सत्यदर्शन लाइव ने सीधे खेत जाकर ACE ट्रैक्टर की गुणवत्ता परखी जहां सबसे पहले हमने मुड़िया मोहारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कमलनारायण कंवर से खेती के बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि Ace ट्रैक्टर की ताकत और ईंधन की बचत ने उनकी खेती को और अधिक कुशल बना दिया है। इससे उनकी फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई है। फिर धमधा क्षेत्र के नवोन्मेषी किसान कामता प्रसाद कश्यप ने भी Ace ट्रैक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी मजबूती और तकनीकी खूबियां उनकी खेती को आसान और अधिक लाभदायक बना रही हैं।

राजनांदगांव के पेंड्री में स्थित मातारानी ट्रैक्टर्स उन्नत और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करता है। यह किसानों को Ace ट्रैक्टर्स की बेहतरीन सुविधाओं का लाभ प्रदान कर रहा है। यहाँ आपको बिक्री, सेवा और परामर्श की संपूर्ण सेवाएँ मिलती हैं, जो आपकी कृषि संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डायरेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि “मातारानी ट्रैक्टर्स” की टीम किसानों की सच्ची साथी है। हम किसानों की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले Ace  ट्रैक्टर उपलब्ध कराते हैं। हमारी टीम तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है। हम किसानों के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

ACE ट्रैक्टर्स ने प्रतियोगिता के बीच अपनी जगह बनाई है। इनकी मजबूत बनावट, उत्कृष्ट प्रदर्शन, और किफायती दाम ने किसानों का भरोसा जीता है। उच्च तकनीक और कम मेंटेनेंस लागत के साथ, यह ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त है। बेहतर ईंधन क्षमता और किसानों के लिए उपयोगी सुविधाओं ने इसे तेजी से लोकप्रिय बनाया है। यही कारण है कि ACE ट्रैक्टर्स ने बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए खुद को अग्रणी साबित किया है।

किसानों की अद्भुत सेवा के लिए मातारानी ट्रैक्टर्स के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं तथा श्री शैलेन्द्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सत्यदर्शन लाइव की ओर से आपका धन्यवाद!

ऑफिशियल पता : मातारानी ट्रेक्टर्स Pendri Chowk, Rajnandgaon

Live Cricket Live Share Market

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here