
लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के तत्वावधान में साहित्यिक गोष्ठी,वार्षिकोत्सव और कार्यकारिणी का पुनर्गठन
गोविंद साव,भिलाई:लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के तत्वावधान में कबीर आश्रम नेहरूनगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास, भिलाई में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन २४ जुलाई २०२१ दिन शनिवार को किया जा रहा है।ज्ञात हो कि विगत लगभग डेढ़ वर्षों से समस्त विश्व में फैली कोरोना महामारी के कारण साहित्यिक गतिविधियाँ कम हो गयी थी या ऑनलाइन माध्यम से दूर दूर रहकर ही हो रही थी, जिसका हम सबको विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा था। ईश्वरीय कृपा से इसके दूसरी लहर के जाने के पश्चात् अब शासन ने सुरक्षा उपायों और प्रतिबंधों को मानते हुए गोष्ठियों के आयोजन की अनुमति दी है।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू का अवतरण दिवस
लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग के प्रांतीय अध्यक्ष *डॉ दीनदयाल साहू जी के जन्मदिन* को विशेष रूप से साहित्यिक गोष्ठी में मनाने की तैयारी है।विगत वर्ष उन्होंने वृक्षारोपण करके समाज को पेड़ लगाने का संदेश दिए थे।ज्ञात हो कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ दीनदयाल साहू पूरे छत्तीसगढ़ में नवोदित साहित्यकारों को मंच प्रदान कर रहे है।
वार्षिकोत्सव और कार्यकारिणी का पुनर्गठन
कोरोना की वजह से अबतक स्थगित *वार्षिकोत्सव* का भी आयोजन इस दिन किया जाना निश्चित किया गया है, जिसमें संस्था के विगत दो साल के काम काज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही संस्था की *कार्यकारिणी का पुनर्गठन* आदरणीय साहूजी के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
साहित्यिक गोष्ठी में दुर्ग जिले से अर्जुन पेडीडिहा,पूनम यादव, लोकनाथ साहू, एन. एल. ओमप्रकाश जायसवाल, हेमलाल नारंग, सीमा साहू, यशवंत सूर्यवंशी, कल्याण साहू, बी. एल. शौरी, भगवत निषाद, के. पी. निषाद, अन्नपूर्णा छत्री, प्रदीप पारकर, नवीन तिवारी व परगनिहा जी के अलावा सम्मानित रचनाकारों के साथ साथ अन्य साहित्यकारों को आमंत्रण दिया गया है, जो संस्था के समस्त पदाधिकारियों के साथ अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के समस्त सत्रों के सञ्चालन की जिम्मेदारी संस्था के वरिष्ठ रचनाकार व मंच संचालक डॉ राघवेन्द्र राज करेंगे।साहित्यकारों से अनुरोध किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति अवश्य देवें।
उपरोक्त जानकारी लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग के प्रसार सचिव गजेन्द्र द्विवेदी गिरीश द्वारा दिया गया।