
राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होंगे राजनांदगांव जिले से दो दल
राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा गुरूघासीदास लोककला महोत्सव 2019-20 के अंतर्गत राज्य स्तरीय लोक कला पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री देशलहरे ने यहां बताया कि राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए जिले से दो सर्वश्रेष्ठ पंथी नृत्य दलों का चयन किया जाना है। इसके लिए पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से ही सर्वश्रेष्ठ पंथी नृत्य दल चयनित होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 30 नवम्बर तक मोबाईल नंबर 93031-68055 से संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पंथी नृत्य दलों का प्रदर्शन प्राप्त आवेदन 30 नवम्बर के आधार पर पंजीयन क्रम के अनुसार होगा। प्रत्येक पंथी नृत्य दल को प्रदर्शन के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। इस संबंध में निर्णायक मंडल द्वारा लिए गए अंतिम रूप से मान्य होंगे।