
उभरता शख्सियत जननायक गामेंद्र नेताम के साथ लोगो का बढ़ता जनाधार…
राजनांदगाँव:-आज ऐसे शख्सियत से रूबरू होने जा रहे है जो महज 34 साल की उम्र में जननायक बनकर लोगो की उम्मीदों पर खरा उतर रहे है।एक ऐसा चमकदार चेहरा जिसमें शहर और वार्ड के नवयुवक भविष्य देख रहे है आने वाले कल का।कृषक घर का नवजवान सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ राजनीति में ऐसा आया कुछ दिनों में सभी का चहेता बन गया है।नाम है गामेंद्र नेताम जो कि रेवाडीह शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड 22 राजनांदगाँव में रहते है।वर्तमान में शहर जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस(एस. टी.सेल) के पद पर पदस्थ है।सामाजिक कार्यो के साथ सियासी सफर अनवरत रूप से जारी है।तथा सार्वजनिक एवं निजी जीवन को तराशते हुए आगे बढ़े जा रहे है।
गामेंद्र नेताम जी सम्मान का असली पात्र अपने वार्ड की जनता को मानते है जिनके आशीर्वाद से ही असल मे इस मुकाम तक पहुच पाए है।वार्ड की जनता की सुख-दुख में सहयोगी बनकर उनकी समस्याओं को खुद का समस्या मानते है।अभी वर्तमान में कांग्रेस के तरफ से पार्षद प्रत्याशी भी है।जननेता का उद्देश्य होता है जनता का सर्वांगीण विकास के साथ एक अच्छा नागरिक बनाना जो पूर्णतः आर्थिक रूप से सक्षम हो ताकि अपने परिवार के दायित्वों का निर्वहन अच्छे से कर सके।
नेताम जी सर्व आदिवासी समाज राजनांदगाँव के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे है।बालोद जिले से स्व.रायभान ठाकुर (नाना)वरिष्ठ कांग्रेसी रहे है।राजनीति में अपने आदर्श राहुल गांधी और शहीद उदय मुदलियार को मानते हुए उनके द्वारा बताए पद चिन्हों में चलकर जनता की सेवा करना है।
शहर एवं गांव के हजारों नवयुवक गामेंद्र नेताम के विचारधारा से प्रभावित है।अपने वार्ड के विकास के लिए वचनबद्ध है चाहे परिस्तिथियां जो भी हो।किसी का इलाज कराना हो या वार्ड की समस्या,सभी का समाधान आम जनता के साझा सहयोग से करते है।निश्चित ही यह नवयुवक वार्ड की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है।आने वाले कल का सपना संजोए जनता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले गामेंद्र नेताम का असली पूंजी आम-जनता ही है।