Positive story शिक्षा है अनमोल रतन…. पढ़ने का सब करो जतन…शासकीय पाठशाला करंजी कोंडागांव…जहा पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया जाता है…. शिक्षा क्रांति का अनूठा मिसाल…..

बस्तर अंचल में कोंडागांव जिला मुख्यालय से महज 11 किमी दूरी पर स्थित शासकीय स्कूल करंजी में शिक्षकों की प्रेरणा से पढ़ने वाले सभी बच्चे अनुशासित होकर पठन-पाठन के बाद समय का सदुपयोग रचनात्मक कार्यो में करते है।बागवानी -चित्रकला और पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दे रहे है।

हरियाली पर जोर
शिक्षक टी.ऐंकट. राव के मार्गदर्शन में संकल्प समिति का गठन किया गया है,जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करना है।पाठशाला के प्रांगण को बागवानी का स्वरूप दिया गया है।जिसकी हरियाली और खूबसूरती को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाते है।स्वच्छता मिशन के तहत विभिन्न रचनात्मक कार्य विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है।

दिन की शुरुआत अखबारों से
यहाँ के विद्यार्थी दैनिक प्रार्थना के साथ अखबारों से अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते है।शिक्षक टी. वेंकट. राव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा स्वलिखित पत्रिका जिसमे किस्से कहानियां कविताएं लिखी जाती है शुरू किया गया है।यह बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ साहित्य की ओर भी प्रेरित करती है।

https://youtu.be/yeXfR9XAXsQ

 

विलुप्त होती वाद्ययंत्रों का संग्रहालय
विद्यालय के एक कमरे को संग्रहालय का रूप दिया गया है।जहाँ विलुप्त होती वस्तुओं एवं वाद्ययंत्रों का संग्रहण कर संग्रहालय में एकत्र की जाती है।बस्तर के सांस्कृतिक विरासत जो धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहे है।विद्यालय का यह प्रयास से आम लोगो मे भी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता आ रही है।

सकारात्मक विचारों वाले पेपर कटिंग
अखबारों में आने वाले सकारात्मक लेख कविता कहानियों को आप क्या करते है किसी रद्दी में फेंक देते है लेकिन यहाँ ठीक विपरीत होता है। एक एक सकारात्मक संदेशों को कटिंग करके पुस्तक का रूप दिया गया है।जिनसे हमें सीखना चाहिए कि कैसे संसाधनों का उपयोग किया जाए।

सामान्यतः शासकीय पाठशाला में वर्तमान दौर में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाना नही चाहते ,लेकिन यह पाठशाला मिसाल कायम कर रहा है।शिक्षा तो आखिर शिक्षा ही है। ऐसा रचनात्मक कार्य जो शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहयोग कर रहे है।शिक्षक ही देश के भविष्य की दशा और दिशा दोनो तय करता है।satyadarshanlive चैंनल की ओर से सभी शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles