
दीपोत्सव:9.51 लाख दीये जलाने का बना रिकॉर्ड…भक्तिमय ऊर्जामय हुआ पूरा वातावरण
अयोध्या राममय है। 5वें दीपोत्सव पर सरकार का अपना पुराना रिकॉर्ड टूट गया। सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जले और गिनीज बुक रिकॉर्ड बना। वहीं, पूरी अयोध्या नगरी में मिलाकर 12 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। होलोग्राफिक लाइट की जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1455875646937178114?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1455875646937178114%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13664363014143548626.ampproject.net%2F2110212130002%2Fframe.html
इससे पहले सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकली गई। दोपहर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान (हेलीकाप्टर) से अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से सभी का स्वागत किया। इसके बाद प्रभु राम को रामकथा पार्क तक रथ से लाया गया। यहां भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। सीएम योगी ने राम का राजतिलक किया।”
अयोध्या नगरी में भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। झांकी में 11 रथ शामिल रहे। रथों पर भगवान राम के जीवन से जुड़े 11 प्रसंग दिखे और कलाकार मंचन करते नजर आए। इस यात्रा को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकियों की शोभायात्रा साकेत पीजी कॉलेज से निकलकर रामकथा पार्क पहुंची है। झांकी में लोक कला के कई रंग देखने को मिले। नाचते-गाते हुए भक्तों ने प्रभु राम का स्वागत किया। इस झांकी को देखने के लिए तमाम श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. 12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ. इसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए. वहीं, रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए. इस बार दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी. 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया.