
प्रेरणा…निःस्वार्थ सेवा का दूसरा नाम “प्रगतिशील यादव महासंघ”…निर्माणाधीन मकानों में फंसे 40 मजदुरो के चेहरों पर मुस्कान लाने की नेक कोशिश…
रायपुर:-लॉक डाउन के समय पूरा देश स्थिर हो गया है,जो जहां पर है वहीं रुका हुआ है।इस समय कमल विहार रायपुर स्थित निर्माणाधीन मकानों में 40 मजदूर फंसे हुए है।सभी के लिए दैनिक जीवन की जरूरते खासकर खाने की समस्या बनी हुई है।प्रगतिशील यादव महासंघ ने भी बीड़ा उठाया है सभी मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए।सभी के लिए भोजन के पैकेट की व्यवस्था की गई है।साथ ही राशन की व्यवस्था करने का भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रगतिशील यादव महासंघ के तत्वाधान में कई जनकल्याण कार्य किये जा रहे है।MMI हॉस्पिटल जाकर मरीजो के परिजनों के लिए भी भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए है।दुर्गाष्टमी में 16 कन्याओं के परिवारों को अन्नदान दिया गया है।
रायपुर शहर के सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रगतिशील यादव महासंघ कृत संकल्पित है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव निरंजन सिंह यादव,श्रीमती मधु यादव,सत्येंद्र यादव,अशोक यादव, अभिषेक यादव व रविन्द्र यादव उपस्थित थे।