हालात चाहे जैसे भी हों…उनका सामना करें और खूबसूरत सपने देखें…उन्हें साकार करने की कोशिश जारी रखें…एक हादसे में चले गए थे दोनों हाथ,आज पैरों से अपनी किस्मत लिख रही है यह लड़की

गोपी साहू:जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। बात कहने में बड़ी आसान लगती है लेकिन जिसके साथ यह होता है उसे पता चलता है कि जीवन का झूला हमेशा सुहावने सफर की ओर नहीं जाता। बल्कि कई बार यह रास्ता कठीन डगर की तरफ रुख कर लेता है। लेकिन इंसान हर बार अपनी मंजिल खोजने में कामयाब होता है, बशर्ते वो हार ना माने। एक लड़की की प्रेरणादायक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। उनके एक हादसे में दोनों हाथ चले गए थे। बावजूद इसके वो आज भी स्कूल में पढ़ रही हैं। वो पैरों से लिखती हैं और दुनिया को दिखा रही हैं कि शिक्षा की राह में बढ़ने वाले कभी हार नहीं मानते।

10वीं कक्षा में पढ़ने वाली तानु कुमारी बिहार के पटना की रहने वाली हैं।साल 2014 में एक हादसा हुआ था,जिसमें उनके दोनों हाथ चले गए थे। वो स्कूल का काम पैरों से करती है।दोनों हाथ नही होने के बावजूद वह कभी हार नही मानी है।जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाली तानु कहती है जो है उसी से शुरुआत की जाए,नही है उसके बारे में सोचकर अपनी ऊर्जा और शक्ति को क्यो खत्म करें।

वो कहती हैं, ‘हादसे के बाद मैंने धीरे-धीरे अपने पैरों से लिखना सीखना शुरू किया। मैं खेलों और पेंटिग की एक्टिविटी में भी हिस्सा लेती हूं। मैं एक टीचर बनना चाहती हूं।’ तो देखा, हिम्मत इसे कहते हैं जो तानु ने दिखाई। हारना नहीं है दोस्तों। हालात चाहे जैसे भी हों। उनका सामना करें और खूबसूरत सपने देखें। उन्हें साकार करने की कोशिश जारी रखें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles