सामूहिक एकता और विनम्रता की शक्ति…भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र का अहंकार तोड़ने की कहानी हमें सिखाती है कि जब भी संकट आए, तो हमें अपने सामर्थ्य पर भरोसा रखते हुए, एकजुट होकर दृढ़ संकल्प के साथ उसका सामना करना चाहिए
गोपी साहू : पौराणिक कथा अनुसार एक दिन श्री कृष्ण ने देखा कि सभी ब्रजवासी तरह-तरह के पकवान बना रहे हैं, पूजा का मंडप सजाया जा रहा है और सभी लोग प्रातः काल से ही पूजन की सामाग्री एकत्रित करने में लगे हुए हैं। श्री कृष्ण ने अपनी माता यशोदा से पूछा, ”मईया, ये आज सभी लोग किसके पूजन की तैयारी कर रहे हैं? यशोधा मईया ने जवाब दिया ” सभी ब्रजवासी इंद्र देव के पूजन की तैयारी कर रहे हैं”। तब कन्हा ने कहा कि सभी लोग इंद्रदेव की पूजा क्यों कर रहे हैं। इस पर माता यशोदा उन्हें बताते हुए कहती हैं, इंद्रदेव वर्षा करते हैं और जिससे अन्न की पैदावार अच्छी होती है और हमारी गायों को चारा मिलता है।
तब कान्हा ने कहा कि वर्षा करना तो इंद्रदेव का कर्तव्य है। यदि पूजा करनी है तो हमें गोवर्धन पर्वत की करनी चाहिए, क्योंकि हमारी सभी गइया तो वहीं चरती हैं और हमें फल-फूल, सब्जियां आदि भी गोवर्धन पर्वत से ही प्राप्त होती हैं। कृष्ण की यह बात सुनकर सभी ब्रजवासी इंद्रदेव की बजाए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे।
ब्रजवासियों का ऐसा करना श्रीकृष्ण को अपमान जैसा प्रतीत हुआ…. उन्होंने क्रोध और अहंकार में आकर मूसलाधार बारिश शुरू कर दी, जिससे चारों ओर त्राहिमाम हो गया… सभी अपने परिवार और पशुओं को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तब ब्रजवासी बोले कि ये सब कृष्णा की बात मानने का कारण हुआ है, अब हमें इंद्रदेव का कोप सहना पड़ेगा….
इसके बाद भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार दूर करने और सभी ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी हाथ की सबसे छोटी अंगुली पर उठा लिया…. और बरसात से बचने के लिये सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली…इसके बाद इंद्रदेव को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने श्री कृष्ण से क्षमा याचना की। इसी दिन से ब्रज में गोवर्धन पूजन की परंपरा प्रारंभ हुई…”
सीख : श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र का अहंकार तोड़ने की कहानी हमें सिखाती है कि जब भी संकट आए, तो हमें अपने सामर्थ्य पर भरोसा रखते हुए, एकजुट होकर दृढ़ संकल्प के साथ उसका सामना करना चाहिए। अहंकार और शक्ति का दुरुपयोग अंततः विनाश का कारण बनता है, जबकि विनम्रता और सेवा का भाव समाज को साथ लाने और किसी भी चुनौती से पार पाने की शक्ति देता है।