
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने “शुभा कलाकृति” द्वारा धान,बांस एवम् जूट से बने गहनों के निर्माण हेतु दी शुभकामनाएं
रायपुर :आर्थिक रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए रायपुर की रहने वाली “शुभा मिश्रा कनक” ने “शुभा कलाकृति” शुरुआत की है ताकि इसमे जुड़ी हुई जरूरतमंद महिलाओं के लिए स्थायी आय का साधन बन सकें।धान,बांस एवम् जुट से बने गहने शुभा कलाकृति के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता हैं।जो महिलाएं उत्पाद बनाना सीखना चाहती हैं उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रचनात्मक हस्तशिल्प की सराहना की हैं।शुभा मिश्रा ने बांस से पारम्परिक चीज़ें बनाने के साथ-साथ,कई नवाचार भी किए हैं और यही कारण है कि लोग उनके प्रोडक्ट्स को खूब पसंद कर रहे हैं।
शुभा कलाकृति में राज आदित्य,विकास जयसवाल, रितेश जैन,मोहित,अंजली सिंह,भास्कर,पूजा रूपल,पलक,सौरव,लाला,मेघा,निशु,नेहा,खुशबू,दीपशिखा का सराहनीय योगदान हैं।