
सनातन वैदिक धर्म की पुनर्प्रतिष्ठा एवम संरक्षण भगवान आध्य्शंकराचार्य की देन
छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज (पंजीयन क्रमांक 1657) द्वारा बैशाख शुक्ल पंचमी दिनांक 25 अप्रैल 2023 को दूधाधारी मंदिर के सत्संग भवन रायपुर में भगवान आध्य शंकराचार्य का २५८० वा प्राकट्य दिवस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम उल्लासपूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राजे श्री महंत रामसुंदर दास अध्यक्ष छतीशगढ गौ सेवा आयोग ,अध्यक्षता श्री १००८ श्री महंत विवेक गिरी गौर कांपा आश्रम (लोरमी) एवम श्री बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में समाज के सम्मानीय महंतगण—श्री गजानंद बन गुढ़ियारी ,श्री हरभूशन गिरी ,कंकाली मठ रायपुर (पवनी ),श्री विनोद पुरी (टीन्गीपुर),श्री अखिलेन्द्र पुरी (कोहडिया ) ,श्री उमेश्वर पुरी (पंधी ),श्री चिंतामणी गिरी (धाराशिव),श्री पूरण गिरी (हिन्छापुर )
संरक्षक एवम संस्थापकगण श्री लिल्लार पुरी (चर्रा ),श्री चित्रसेन गिरी (महासमुंद ),श्री वीरेन्द्र पुरी भिलाई ,श्री प्रितम गिरी (रायपुर),श्री दत्त जैन पुरी (पेंड्री तराई )श्री योगेन्द्र गिरी (गुना ),श्री जगदीश भारती (सरगांव ),श्री कुबेरप्रकाश गिरी (खम्हार मुड़ा ),श्री ओंकार पुरी (तोरला )|
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर कृष्ण बन गोस्वामी,कोषाध्यक्ष सुधीर बन ,रायपुर जिलाध्यक्ष श्री वेदपुरी कोषाध्यक्ष श्री योगेन्द्र पुरी एवम विभ्भिन्न जिलो के अध्यक्ष दुर्ग श्री दीपक बन,बेमेतरा श्री रामेश्वर गिरी ,कबीरधाम श्री अजय गिरी ,सक्ती श्री विनोद गिरी ,मुंगेली श्री भरत गिरी ,जांजगीर चांपा श्री भूपेंद्र गिरी ,कांकेर से श्री होरेन्द्र गिरी ,जगदलपुर से प्रकाश बन केसाथ साथ प्रदेश से आये हुए समाज के वरिष्ठ जन ,सामाजिक बंधुओ एवम मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ |कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान आध्य शंकराचार्य की पूजा आरती एवं दीप प्रज्वलन किया गया | आध्य शंकराचार्य कि जीवनी सनातन वैदिक धर्म को पुनरप्रशिथि सुरक्षित तथा संरक्षित करने हेतु तत्कालीन प्रतिकूल एवं विसम परिस्थिति में उनके द्वारा सम्पादित दिव्या एवं विशाल कार्यो एवं महत्त्व के बारे में अतिथियों के साथ साथ श्री लिल्लार पुरी एवं श्री मोहन पुरी के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए भगवान आध्य शंकराचार्य के अतुलनीय योगदान को नमन किया गया | अतिथियों के द्वारा भगवान आध्य शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव कि शुभकामनाय देते हुए उनकी शिक्षा उपदेश के बताये मार्ग पर चलने कि प्रेरणा दी गयी , कार्यक्रम को समाज के वृद्ध/बुजुर्ग सदस्य ,प्रतिभावान छात्र-छात्राओ एवं विभिन्न छेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि के द्वारा समाज को गर्वान्वित करने वाले सामाजिक सदस्यों का सम्मान किया गया | कार्यक्रम को सफल बनने में प्रदेशाध्यक्ष, रायपुर जिलाध्यक्ष के साथ समस्त जिला के सामाजिक बंधुओ एवं मात्री शक्ति का विशेष योगदान रहा | कार्यक्रम का सफल संचालन श्री चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी के द्वारा किया गया | अंत में श्री वेदपुरी के द्वारा समस्त अतिथियों, मागंत, गण, वरिस्ठजन, सामाजिक बंधुओ, मात्र शक्ति कि सक्रीय भागीदारी एवं उपस्थिति हेतु आभार प्रगट किया गया |