सत्यदर्शन अपील….10 वर्षीय नन्हा बालक मासूम साहू के इलाज में मदद करे…

कमलेश यादव,कोरबा:-जिंदगी की जंग लड़ता हुआ 10 वर्षीय नन्हा बालक मासूम साहू पिता धर्मेंद्र कुमार साहू ग्राम पोड़ी पोस्ट पाली जिला कोरबा का निवासी है।जब वह 9 महीने का था तब शरीर मे अचानक तेज बुखार और शरीर में दर्द होने लगा ,डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद गंभीर सिकल सेल एनीमिया बताया गया। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में डॉ.सुशील कुमार के मार्गदर्शन में इलाज किया गया है।पिताजी गांव में ही छोटे से किराने के दुकान से परिवार का भरण-पोषण करते है।घर मे थोड़ा बहुत जमा पूंजी था वह सब बच्चे के इलाज में चला गया है।


बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के मार्गदर्शन से कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल मुम्बई में भर्ती किया गया।जहां इलाज का खर्च 20 लाख इस्टीमेट में बताया गया है।वर्तमान में पैसे की कमी के वजह से गांव वापस आ गए है।परिवार की स्तिथि बहुत दयनीय है।मासूम साहू के मदद के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है।किसी भी प्रकार से अधिक जानकारी के लिए 9691909882,9098425687 में सम्पर्क कर सकते है।सत्यदर्शनलाइव चैनल भी सामाजिक संघटनो और सभी जनता से आग्रह करता है कि मासूम साहू के इलाज में आगे आए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles