देश की धड़कन….मैं भारतीय रेल हूं…पटरी पर सरपट दौड़ती वंदे भारत बदलते देश के उभरते हुई तस्वीर है…दूरदराज खेत की मेड़ से भी लोगों में उत्साह दिखा तालियों से स्वागत हुई

कमलेश यादव:भारतीय रेल बदलती भारत की उभरती हुई तस्वीर लेकर आगे बढ़ रही है।महानगरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर देश के विभिन्न हिस्सों में वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही है जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में भी काफी उत्साह का माहौल है।दूरदराज खेत के मेड़ से भी लोगो मे इस ट्रेन की एक झलक देखने को लोग उत्साहित नजर आये।राजनांदगांव दुर्ग रायपुर जैसे स्टेशनों में भव्य स्वागत किया गया।पटरी पर दौड़ते हुई सरपट पलक झपकती हुई एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नागपुर रेलवे स्टेशन पर देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले तक चलेगी।नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन तक चलेगी। यह यात्रा छह घंटे पूरी होगी। इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का है

हवाई जहाज की तुलना में कम शोर
ट्रेन में बैठे ऐसे यात्री, जो हवाई यात्रा कर चुके हैं, ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन एक हवाई जहाज की तुलना में कई गुना कम शोर करता है। हमारा अनुभव है कि हवाई जहाज में यात्रा करने वाले अन्य लोग भी इस ट्रेन को निश्चित रूप से पसंद करेंगे। वहीं, वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री दुलारू सिन्हा ने कहा कि इससे शानदार और क्या होगा। भारतीय रेलवे का यह कदम सराहनीय है। इससे पर्यटकों को भी लाभ होगा।

यात्रियों को मिलती है अगले स्टेशन की जानकारी
वंदे भारत ट्रेन में उद्घोषणा के जरिए यात्रियों को अगले स्टेशन की जानकारी दी जाती है, जिससे यात्रियों को अपने स्टेशन पर उतरने में मदद मिल रही है। आम तौर पर देखा जाता है कि यात्री जानकारी नहीं होने या फिर सो जाने के कारण अपने स्टेशन पर उतर नहीं पाते। कई बार तो ऐसा होता है कि वे अपने गंतव्य स्टेशन से आगे जा सकते हैं, लेकिन इस व्यवस्था के तहत अब वे अपने गंतव्य स्टेशन पर ही उतर पाएंगे।”

प्लेटफार्म की तरफ ही खुलता है गेट
वंदे भारत ट्रेन की खासियत है भी कि जिस तरफ प्लेटफार्म होगा, उसी तरफ का गेट खुलेगा, विपरीत दिशा में गेट नहीं खुलेगा। ट्रेन में यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ट्रेन के एक कोच की लंबाई 24 मीटर है। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। “


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles