
सत्यदर्शन देशभक्ति भाग -1…..जानिए सीमा सुरक्षा बल(BSF)की शौर्यगाथा…. अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते सीमा प्रहरी…
शक्ति की हद,वीरता की हद,कठिनाइयों की हद,जटिलता की हद,हिम्मत की हद,और सरहद पर हर हद से गुजरते हमारे सीमा सुरक्षा बल(BSF)के जवान।जब तापमान 50डिग्री से अधिक हो या 0 डिग्री से भी कम फिर भी कर्त्तव्यपथ पर अड़िग हमारे BSF के जवान जिनकी आंखों में दुश्मन की हर हरकत की नजर ,दिल मे हिंदुस्तान और होंठो पर एक ही मंत्र रहता है जीवन पर्यन्त कर्तव्य।आज हम जानेंगे रक्षा के पहले पंक्ति सीमा सुरक्षा बल के बारे में।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारतीय सीमा की रखवाली करने वाला प्राथमिक सुरक्षा बल है। यह भारत के पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है| 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद भारत की सीमा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 दिसम्बर 1965 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना की गई थी|
सीमा सुरक्षा बल शांतिकाल के दौरान भारत के सीमा की रखवाली और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने का काम करता है। यह गृह मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी एजेंसी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रमुख को महानिदेशक (DG) कहा जाता है जो भारतीय पुलिस सेवा का एक अधिकारी होता है|
वर्तमान में बीएसएफ के 188 बटालियन के अंतर्गत एयर विंग, समुद्री विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट, और कमांडो इकाइयों सहित 2.5 लाख सैन्यकर्मी कार्यरत हैं| वर्तमान में यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है।
सीमा सुरक्षा बल का आदर्श वाक्य “जीवन पर्यन्त कर्तव्य (Duty Unto Death)” है|
लाइन ऑफ कंट्रोल पर बीएसएफ भारतीय सेना के साथ तैनात रहती है। बीएसएफ पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश सीमा पर भी तैनात है। बीएसएफ को भारतीय बॉर्डर की फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस कहा जाता है।अब सीमा पर महिला कर्मियों के बैच नियमित रूप से सीमा के संरक्षण सहित अपने अन्य कर्तव्यों को पूरा करने के लिए तैनात किया है।
वर्तमान में यह बल भारत की पाकिस्तान से लगने वाली लगभग 3323 किमी तथा बांग्लादेश के साथ 4156 किमी सीमाओं की सुरक्षा में लगा हुआ है। इसके साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी मुख्य भूमिका निभाता है। यह बल विश्व का इकलौता सीमाओं की रक्षा करने वाला बल है जिसके पास खुद का तौपखाना, एयर विंग तथा वाटर विंग है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का,कुछ नशा मातृभूमि की मान का,हम लहराये हर जगह ये तिरंगा,नशा ये हिंदुस्तान की शान का।