
नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से गर्भवती को बर्फबारी के बीच अस्पताल पहुंचाया…जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ किस तरह अवाम की सेवा करते हैं इसकी तस्वीर देखकर आप भी गर्व करेंगे
जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ किस तरह अवाम की सेवा करते हैं इसकी तस्वीर देखकर आप भी गर्व करेंगे। दरअसल नियंत्रण रेखा के पास तैनात जवानों को भारी बर्फबारी के दौरान स्थानीय लोगों ने सहायता मांगी। पता चला कि सुदूर इलाके की रहने वाली महिला गर्भवती थी। उसको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच महिला को अस्पताल ले जाने की चुनौती खड़ी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सेना की मेडिकल टीम तुरंत महिला के गांव घग्गर हिल पहुंची।
https://twitter.com/ANI/status/1479772052055740420?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1479772052055740420%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13768121901005847942.ampproject.net%2F2111242025001%2Fframe.html
उन्होंने उसकी पूरी जांच की। इसके बाद मेडिकल टीम ने गर्भवती की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अस्तपाल ले जाने की योजना बनाई। भारी बर्फबारी के कारण वाहनों को गांव में ले जाना मुश्किल था। इसलिए मेडिकल टीम ने एक स्ट्रेचर तैयार कर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए अन्य लोगों से मदद मांगी।
जवानों ने लोगों की मदद से महिला को सलसान स्थित पीएचसी पहुंचाया। महिला को खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद सेना के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से 6.5 किमी की दूरी तय करके सुरक्षित तरीके से गर्भवती को पीएचसी बोनियार पहुंचाया। इसके बाद चिकित्सा टीम ने महिला की स्थिति सामान्य बताई। परिवार और स्थानीय लोगों ने सेना, प्रशासन और पीएचसी बोनियार को उनकी त्वरित सामूहिक कार्रवाई और समय पर सहायता के लिए आभार जताया।