महिलाओं को कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाने के लिए गूगल दे रहा स्कॉलरशिप, योग्यता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल महिलाओं को कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाने का शानदार मौका दे रहा है। इसके लिए गूगल ने कंप्यूटर साइंस में स्कॉलरशिप भी दी है। यह स्कॉलरशिप कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री प्राप्त महिलाओं के लिए है। स्कॉलरशिप में चुनी गई सभी महिलाओं को साल 2022-2023 में 74 लाख की राशि मिलेगी। यह राशि विविधता, समानता, समावेश, इनोवेशन और एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर दी जाएगी।

योग्यता
उम्मीदवार 2021-2022 सत्र में एशिया पैसिफिक देश में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की छात्रा हो।
वह एशिया पेसिफिक देश में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की दूसरे वर्ष की छात्रा हो।
वह कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग संबंधी कोर्स कर रही हो।
उसका अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए।
छात्रा को सभी जानकारी के साथ अपना CV जमा करना होगा।
इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस फील्ड में क्या सुधार करना होगा, इस पर 400 शब्दों का लेख लिखना होगा।।

ऐसे करें आवेदन
https://buildyourfuture.withgoogle.com/scholarships/generation-google-scholarship-apac/ पर क्लिक करें।
इसके बाद Apply Now सिलेक्ट करें।
मांगी गई सभी जानकारी भरें।
आखिर में Submit बटन दबाएं।”


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles