श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर की सेवा…गुरुद्वारा के सेवादारों ने मरीजों और यात्रियों को बांटे मास्क…कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए किया जागरुकता का प्रयास

राजनांदगांव:गुरुद्वारा बंदीछोड़ पतशाही तुमड़ीबोड के सेवादारों ने मरीजों और बस यात्रियों के बीच जाकर सेवाधर्म निभाया। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए मरीजों को मास्क वितरित किया गया। यह पुनीत कार्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर किया गया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा बंदीछोड़ पतशाही तुमड़ीबोड के सेवादारों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उन्हें मास्क बांटे। इस पुनीत कार्य के लिए स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र निषाद ने सेवादारों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं गुरुद्वारे के सेवादार नरिंदर सिंह जी ने कहा कि इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

इसके अलावा सेवादारों ने बसों से यात्रा करने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसों में भी मास्क वितरण किया। इस पर सेवादारों ने कहा, मुसाफिरों को मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते गुरुद्वारे के सेवादार विभिन्न वर्ग के लोगों को मास्क उपयोग करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। गौरतलब है कि, जिले के विभिन्न मार्गों, गांवों, कस्बों व शहरों से होकर सैकड़ों लोग बसों से रोजाना आना-जाना करते हैं लेकिन इनमें से अधिकांश लोग मास्क का उपयोग नही करते, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। ऐसे यात्रियों को जागरुक करते हुए मास्क वितरण किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles