प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती…यह साबित कर दिया है कि 14 की दीक्षा ने…उसने अपनी प्रतिभा से नासा को इतना प्रभावित किया कि उसे फेलोशिप देनी पड़ी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाली 14 साल की दीक्षा शिंदे ने अपनी प्रतिभा का दुनियाभर में लोहा मनवाया है। अपनी बुद्धिमत्ता से उसने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को इतना प्रभावित किया कि उन्हें फैलोशिप के लिए चुना गया है। उसने ब्लैक होल और गॉड पर एक थ्योरी लिखी थी। इसे काफी पसंद किया गया और इसी के आधार पर उसका चयन हुआ। 14 साल की छोटी सी उम्र में लिखी उनकी थ्योरी काफी पसंद की गई है।

तीन प्रयास किए थे
नासा के लिए दीक्षा ने तीन प्रयास किए थे। इसके बाद उनके एप्लिकेशन को स्वीकार किया गया। नासा ने उन्हें उनकी वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखने के लिए कहा था। इसे दीक्षा ने बहुत ही बेहतर तरीके से लिखा, जिसकी सबने तारीफ की। दीक्षा के पिता कृष्णा शिंदे एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी मां रंजना शिंदे ट्यूशन क्लास लेती हैं। दीक्षा अक्टूबर 2021 में एक सम्मेलन में भाग लेंगी, जिसका पूरा खर्च नासा उठाएगा।

हर तरफ हो रही तारीफ
इस उपलब्धि के हासिल करने के बाद दीक्षा की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए खूब बधाई दे रहे हैं। इस दौरान एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि वह भारत का उज्जवल भविष्य हैं। “


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles