विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनी नैना सिंह धाकड़

रायपुर:किसी ने सच ही कहा है बड़े बड़े पर्वतमालाओं ने भी इंसानी हौसलों के आगे घुटने टेके है.संकल्प यदि दृढ़ हो इंसान जो चाहे कर सकता है।छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।

https://twitter.com/PriyankaJShukla/status/1400144555781984258?s=19

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर है। वहीं, के2 और कंचनजंगा के बाद विश्व का चौथे नंबर का पर्वत शिखर माउंट ल्होत्से है। माउंट ल्होत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है।पिछले 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं।कई कठिनाइयों का सामना करते हुए आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।जिंदगी और मौत से लड़ते हुए पर्वतारोही अपने लक्ष्य को पूरा करता है।निःसन्देह सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles