
निःस्वार्थ सेवा की कहानियां जीवन के विभिन्न पहलुओं से हमें रुबरु कराती है…वनांचल के लोगो के लिए गुरुद्वारे ने दिया मास्क
अभिषेक यादव:कोरोना संक्रमण का सबसे खतरनाक दौर इस समय चल रहा है। सभी तरफ स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। इस संकट में एक-दूसरे का सहारा बनने की जरूरत है।निःस्वार्थ सेवा की कहानियां जीवन के विभिन्न पहलुओं से हमें रुबरु कराती है।गुरुद्वारा बंदीछोड़ पतशाही ੬ तुमड़ीबोड राजनांदगांव छत्तीसगढ़,शांति, सम्मान, समानता के आदर्शों पर कार्य कर रही है।गुरुद्वारा से सेवादार ज्ञानी नरिन्दर सिंह जी द्वारा राजनांदगांव जिले के वनांचल साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजो के लिए मास्क दिया गया।
सेवादार ज्ञानी नरिन्दर सिंह जी कहते है कि हर व्यक्ति भगवान के समान है चाहें उनका धर्म, जाति, लिंग या पंथ कोई भी हो।देश में फैले कोरोना महामारी के बीच लगातार जनसेवा कर रहे हैं। पिछले साल देश में लगे लॉकडाउन में गुरुद्वारे से ज्ञानी नरिन्दर सिंह जी ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को मास्क बांटकर मदद की थी।