
नववर्ष में छत्तीसगढ़ बस्तर के चर्चित अन्तर्राष्ट्रीय खोजी लेखक युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ देवांगन उर्फ मुस्कुराता बस्तर की पंक्तियां पढ़िये आज….”पधारो तुम-2021″
उमंग,पुलकित,
प्रखर-सौम्य,अल्हड़-पावन,
स्वागत,वंदन,अभिनंदन,
मुस्कुराइये,,,नव वर्ष है,
चहुं ओर हर्ष ही हर्ष |
हो सुखमय जीवन,
चराचर जगत का |
वसुधैव कुटुम्बकम् ,
आपको वंदन अभिनंदन,
तिलक केशर-कुमकुम,
मन हर्षित पुण्य-प्रसून |
आपका स्वागत है,,,,
नव वर्ष-2021 में,
उर अंतस,सुर लय ताल,
गीत छंद मकरंद पुलकित |
अभिनंदन है,पधारो तुम,
उज्जवल भविष्य वर्ष 2021 |