
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ…मुख्य सचिव ने संघ द्वारा लिखे पत्र को लिया संज्ञान,प्रदेश अध्यक्ष को बुलाकर की चर्चा…लिपिक वेतन मान सुधार की मुख्यमंत्री की घोषणा पर क्रियान्वन पर सार्थक पहल
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में लिपिकों के वेतनमान सुधार के संबंध में समुचित निर्देश जारी करने के लिए विगत दिनों मुख्य सचिव आरपी मंडल को पत्र प्रेषित किया था पत्र को संज्ञान में लेते हुए आज मुख्य सचिव द्वारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री जी की घोषणा की पुष्टि हेतु कलेक्टर बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर जिला प्रशासन बिलासपुर में घोषणा की पुष्टि करते हुए घोषणा से संबंधित समाचार पत्र भाषण की सीडी एवं अन्य दस्तावेज मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेषित किए थे लिपिक वेतनमान सुधार पर अभी तक कोई भी कार्यवाही ना होने से प्रदेश के लिपिकों में निराशा व्याप्त थी इसी आशय का पत्र विगत दिनों मुख्य सचिव के नाम संघ ने प्रेषित किया था मुख्य सचिव आरती मंडल जी द्वारा सम पदाधिकारियों को आज चर्चा के लिए आमंत्रित किया जिसमें मुख्य सचिव ने अभी वर्तमान में कोबिट की स्थिति के कारण कार्रवाई में विलंब की बात कही उन्होंने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा अवश्य पूरी की जाएगी एवं घोषणा में होने वाले व्यय एवं अन्य कार्रवाई के लिए उन्होंने वित्त विभाग को समुचित निर्देश जारी करने का आश्वासन संघ पदाधिकारियों को दिया आज मुख्य सचिव को मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, सुनील यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, प्रदीप शर्मा जिला सचिव बिलासपुर एवं सुनील नायडू संभागीय संयोजक जल संसाधन उपस्थित थे