
सामाजिक सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच ने सार्थक दीपावली अभियान आरम्भ किया
रायपुर।प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा आज 16 नवंबर को भाई दूज की रात्रि राजधानी के त्रिमूर्ति नगर फाफाडीह के बच्चों के मध्य दीपावली मिलन का आयोजन कर “सार्थक दीपावली”के अभियान का आरंभ किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित प्रबुद्धजनों व साहित्यकारों ने इस बस्ती के होनहार बच्चों के साथ संवाद किया तथा जीवन मे आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।त्रिमूर्ति नगर हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्ती के नागरिक भी सम्मिलित हुए तथा दीपावली की खुशियां शेयर की गई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाईयां,गिफ्ट एवं मास्क वितरित किये गये तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।वक़्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा थे एवं अध्यक्षता कर्मचारी नेत्री ज्योति शुक्ला ने की।कार्यक्रम में शुभम साहू,विवेक बेहरा,प्रगति पराते,धनेश्वरी नारंग,इंद्रदेव यदु, यशवंत यदु, मनीष अवस्थी देवेंद्र चावला, संतोष धीवर,कार्तिक महानंद,दीपक दास मानिकपुरी,राजेन्द्र बाघ,अजय तांडी,मनोहर दीप उपस्थित थे।इस अवसर पर राजधानी के कवियों रामेश्वर शर्मा,यशवंत यदु एवं डा इंद्रदेव यदु ने काव्य पाठ कर वातावरण को साहित्यिक स्वरूप प्रदान किया।वक्ता मंच द्वारा अगले कुछ दिनों शहर की झुग्गी बस्तियों में यह आयोजन जारी रखा जायेगा।कार्यक्रम का समापन करते हुए वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें असत्य पर सत्य,अंधकार पर प्रकाश और अन्याय पर न्याय की विजय का विश्वास दिलाता है।मानव जाति के हर युग में यह बात स्थापित हुई है।लेकिन असत्य अन्याय व अंधकार के खिलाफ संघर्ष आज भी जारी है।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने सभी बस्ती वासियों से कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने एवं अन्य सावधानियां अपनाने का अनुरोध किया।बस्ती के लोगो ने वक्ता मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा समय समय पर आते रहने का निवेदन किया।