
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर छग महिला कांग्रेस ने चलाया स्पीकअप फॉर वुमेन सेफ्टी अभियान
बिलासपुर:हाथरस में हुए गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार इंसाफ के लिए आवाज बुलंद किए हुए हैं। इस क्रम में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने तथा महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग छग महिला कांग्रेस कर रही है। इस मुद्दे पर जागरूक करने की मंशा से पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी #SpeakUpForWomenSafety नाम से एक अभियान छेड़ा हुआ है।
कांग्रेस को आक्रामक रुख अपनाना होगा केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से काम नहीं चलेगा हमें और बेहतर करना होगा सबसे महत्वपूर्ण है लोगों के बीच जाना होगा – सोनिया गांधी (राष्ट्रीय काँग्रेस अध्यक्ष )