लायंस क्लब सारंगढ़ द्वारा 3000 मास्क का वितरण किया गया…

रायगढ़:छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “एक रक्षा सूत्र मास्क” का अंचल के समस्त लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।लायंस क्लब सारंगढ़ के द्वारा 3000 मास्क बाटने का लक्ष्य रखा गया है जिसके अगली कड़ी में थाना प्रमुख श्री वासनिक जी को शहर के लोगों में मास्क वितरण करने हेतु भेंट किया गया।वही भारत विकाश परिषद से आशीष केसरवानी के द्वारा 700 मास्क दिया गया ,यह मास्क 3 अगस्त रक्षाबंधन के दिन शहर के आसपास गांव में वितरण किया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से उमेदपुर अमेठी झार पाली एवं बेल्टिकरी एवं सराईपाली शामिल है।लायंस क्लब एवं भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम सुनिश्चित की गई है।थाने में मास्क वितरण के समय मुख्य रूप से लायंस क्लब के अध्यक्ष सतीश यादव जी एवं मनोज केसरवानी,डॉ.मनीष केसरवानी,आशीष केसरवानी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles