
मिशन मास्क पराठे…कुछ लोग मास्क को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं…ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए रेस्तरां, मास्क की तरह दिखने वाले पराठे बना रहा है…
कमलेश यादव:कोरोना संकट के इस दौर में सरकार द्वारा सभी लोगो को समझाया जा रहा है कि मास्क का उपयोग करे,इसके बावजूद कई लोग बगैर मास्क के चौक चौराहों पर घूमते हुए नजर आ जाएंगे।कई स्वयंसेवी संस्थाए भी मास्क के मुहिम में आगे आये हुए है फिर भी लोगो मे जागरूकता की कमी देखा जा रहा है।स्थानीय स्तर पर कई एनजीओ निःशुल्क मास्क उपलब्ध करवा रहे है।बहरहाल एक रेस्तरां संचालक ने मास्क के बने पराठे बनाकर लोगो मे जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे है,जो कि लोगो के बीच लोकप्रिय होते जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1281120960519696387?s=20
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग महत्तवपूर्ण हथियार साबित हो रहे हैं। लोगों में मास्क को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। इसी बीच तमिलनाडु के एक रेस्तरां के मास्क की तरह बने पराठे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, कुछ लोग मास्क को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए रेस्तरां, मास्क की तरह दिखने वाले पराठे बना रहा है। मदुरै में मास्क के आकार के बने पराठे परोसने वाले रेस्तरां के मैनेजर पूवलिंगम ने कहा कि मदुरै के लोग मास्क का कम इस्तेमाल करते हैं।
मैनेजर ने आगे कहा कि हमने कोरोना के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए मास्क पराठे पेश किए हैं। मास्क के आकार के पराठे रेस्तरों में आने वाले लोगों को काफी आकर्षित कर रहे। सोशल मीडिया फर भी इन पराठों की फोटो वायरल हो रही है। इन पराठों की वजह से रेस्तरां में आने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।