
चरामेति फाउंडेशन…किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार..कोरोना संकट के समय लाखों जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क भोजन की व्यवस्था..मजदूरों के पैरों में छाले देखकर निःशुल्क चरण पादुका एक मिशन के रूप में उपलब्ध कराना…निःस्वार्थ सेवा ही चरामेति परिवार का उद्देश्य…
कमलेश यादव,रायपुर:इस दुनिया को चलाने वाला कोई तो ऐसी सत्ता है जिसे हम सबकी चिंता है प्रत्यक्ष रूप से भगवान हमारे सामने तो नही आ सकते लेकिन अपने दूत भेजकर हम सबकी जरूर मदद करता है…आज हम बात करेंगे चरामेति फाउंडेशन के बारे में, कोरोना संकट के समय में लाखों जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना निश्चित ही काबिलेतारीफ है।हजारो प्रवासी मजदूर कड़ी धूप में पैदल चलकर आ रहे थे,पैरों में छाले देखकर सभी के लिए चप्पल की व्यवस्था एक मिशन के रूप में किया गया।आपातकालीन दवाइयों के लिए भी हमेशा से ही आगे रहें है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ,शाम का वक्त था दोस्तो के साथ प्रशांत महतो भेल खाने के लिए छोटे से ठेले में गए हुए थे।कौन जानता है यह दिन बड़ा बदलाव लेकर आएगा।भेल को जब रद्दी पुस्तक के पन्ने से दिया गया तभी प्रशांत महतो जी ने सोचा कितनी मेहनत से हम किताबो को खरीदते है और आज रद्दी के भाव मे बिक रहा है।क्यो न एक ऐसा मुहिम शुरू की जाए जिसमे जरूरतमंद विद्यार्थियों तक किताबो को इकठ्ठा करके दिया जाए। इस नेक काम से चरामेति फाउंडेशन की स्थापना हुई आज देश के विभिन्न राज्यो में हजारो लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके है।
किसी के मुस्कुराहटों पे हो निसार,किसी के दर्द मिल सके तो ले उधार के तर्ज पर जरूरतमंद लोगों के दर्द को अपने परिवार का दर्द समझकर मदद करना जिंदगी का उद्देश्य बन गया है।चरामेति तृप्तांजली भोज सेवा पिछले 2 वर्षों से रायपुर और बिलासपुर के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था किया जा रहा है।आज चरामेति परिवार वृहत रूप से लोगो का सहयोग करने में आगे है।चरामेति फाउंडेशन बस्तर में कुपोषित बच्चों के लिए दूध पाउडर भी उपलब्ध करवाती है।
चरामेति तृप्तांजली भोज सेवा..चरामेति दिव्यांग उत्थान सेवा ..चरामेति प्रतिभा प्रोत्साहन अभियान,चरामेति एकलव्य पुस्तकालय चरामेति सेवा रथ,चरामेति नन्हे चरण सेवा,चरामेति पाठशाला ,चरामेति रोमाचंक खेल एवं खेल प्रशिक्षण,चरामेति छोटी सी मुस्कानअभियान चरामेति रक्त व चिकित्सीय सेवा,चरामेति कन्वेंशनल एनर्जी परियोजना,चरामेति वन्यजीव संरक्षण सेवा,चरामेति रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण सेवा,चरामेति गौ एवं पशु सेवा,चरामेति वृक्ष सेवा विश्व सेवा अभियान,चरामेति वस्तु संग्रहण सेवा,चरामेति निर्धन कन्या विवाह सेवा,चरामेति असहायजन सेवा,चरामेति जागरूकताअभियान चरामेति आपदा राहत सेवा।
चरामेति परिवार धीरे धीरे बड़ा होते जा रहा है।यहां के सभी सदस्यों का मूलमंत्र लोगो के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना है।आज हम सभी को एकता के सूत्र में बंधने की जरूरत है,ताकि एक दूसरे का हिम्मत बन सके।हमारे समाज मे ऐसे बहुत सारे लोग है,जो अभाव की जिंदगी जी रहे है।हाथ से हाथ मिलाकर यदि हम चले तो समाज मे बदलाव लाना कोई बड़ी बात नही है।आप भी हमारे परिवार में शामिल होकर इस नेक काम मे सहभागी बन सकते है।सत्यदर्शनलाइव चैनल चरामेति फाउंडेशन के सभी योद्धाओं को सैल्यूट करता है,और सामाजिक बदलाव के मुहिम में साथ देने के लिए कृत संकल्पित है।