लोक सेवा दिवस:प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि और शेयर किया ये खास वीडियो…राष्ट्रपति ने ट्वीट कर सिविल सेवकों के काम की सराहना की है…

नई दिल्ली:-आज सिविल सेवा दिवस है। उन प्रशासनिक अफसरों को याद करने का दिन, जिनका समाज के उत्थान में बड़ा योगदान रहता है। केंद्र व राज्य सरकार लोक कल्याण के लिए योजनाएं बनाती हैं तो अफसर ही उन्हें जनता तक पहुंचाते है। इस तरह से ये कड़ी का काम करते हैं। संकट के समय में लोगों से समन्वय बनाकर यथासंभव मदद में सहयोगी बनते हैं और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

सिविल सर्विस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की है और इसके साथ ही उन्होंने इस दिन उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो साल 2018 का सिविल सर्विस डे का है। प्रधानमंत्री ने इस दिन पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सिविल सर्विस डे पर महान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमारे प्रशासनिक ढांचे की कल्पना की और प्रगति-उन्मुख और करुणामय प्रणाली का निर्माण करने पर जोर दिया। इसके साथ ही मैं 2018 का अपनी स्पीच का एक वीडियो भी शेयर कर रहा हुं।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दिन सिविल सेवकों के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा, “वर्तमान समय में भी सिविल सेवा ने संवेदनशीलता और व्यावसायिकता के साथ COVID-19 स्थिति को संभालने में अपनी ताकत और संकल्प दिखाया है। हमें विश्वास है कि हमारी सिविल सेवा सार्वजनिक सेवा की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं में काम करती रहेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles