
महिला दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन राजनांदगांव पर दिखी नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल, पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर…
कमलेश यादव,राजनांदगांव:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन राजनांदगांव द्वारा अनोखी पहल किया गया है।महिला रेलकर्मियों ने रेल प्रणाली के अलग-अलग कामों को पूर्ण रूप से संभाला।महिलाओं को समान दर्जा और उत्साह देने के लिए सरकार काफी प्रयासरत है। ऐसे में भारतीय रेल कैसे पीछे रहता।
महिला शक्ति को बढ़ावा देने एवं महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से रेलवे की अनूठी पहल का यात्रियों ने स्वागत किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के लिए रेलवे स्टेशन राजनांदगांव की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।स्टेशन प्रबंधक एम.पी.अख्तर ने सभी महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया है।