ऊंची चोटी से भी बड़ा मेरा लक्ष्य…ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर पूरे शान से हिंदुस्तान का तिरंगा लहराया चित्रसेन साहू…छत्तीसगढ़ राज्य से यह पर्वत फतह करने वाले प्रथम पर्वतारोही बन गए है…

कमलेश यादव,रायपुर:-आज का दिन पूरे भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा।दिन सोमवार भारतीय समयानुसार सुबह का 7.30 बजे चित्रसेन साहू ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर पूरे शान से हिंदुस्तान का तिरंगा लहराया है।छत्तीसगढ़ राज्य से यह पर्वत फतह करने वाले प्रथम पर्वतारोही बन गए है।ज्ञात हो ‘हाफ ह्यूमन रोबो’ के नाम से चित्रसेन जाने जाते है।करोड़ो भारतीयों की आशा भरी निगाहे इस मिशन के ऊपर था।प्लास्टिक फ्री का संदेश पूरी दुनिया को दिए है।चित्रसेन साहू ने कहाँ है कि “यह ऊंची चोटी मेरा लक्ष्य नही है यह तो मात्र पड़ाव है आगे सफर जारी रहेगा”साथ ही युवाओ को सन्देश दिए है “मैं कर सकता हु तो यकीनन आप भी कर सकते हो”।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित माउंट कोजीअस्को पर्वत जिसकी उचाई 2228 मीटर है।ऊंची चोटी चढ़ते वक्त सांसो की हरेक गति में मेरा भारत महान शब्द गुंजयमान हो रहा था।भारतीय होने का गर्व और तिरंगा जब हाथो में हो उस वक्त दुनिया की सारी खुशियों से भी बड़ा पल होता है।इससे पूर्व चित्रसेन साहू ने माउंट किलिमंजारो फतह कर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत है ,चित्रसेन यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के प्रथम डबल एंप्यूटी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles